फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jayam Ravi and Aarti divorce reason is secret relationship with bangalore based singer

Jayam Ravi: जयम रवि और आरती की शादी में आई दरार के पीछे है ये कारण, इस गायिका से अफेयर की हो रही है चर्चा

Fri, 20 Sep 2024 10:59 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Sep 2024 10:59 AM IST
सार

अभिनेता जयम रवि ने हाल ही में अपनी पत्नी आरती से तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। आरती और जयम 15 वर्षों से शादीशुदा जिंदगी में थे। उनकी शादी में दरार क्यों आई है इसके पीछे कई कारण सामने आए हैं।

विज्ञापन
jayam Ravi and Aarti divorce reason is secret relationship with bangalore based singer
जयम रवि - फोटो : इंस्टाग्राम @ jayamravi_official

विस्तार

तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता जयम रवि ने हाल ही में अपनी पत्नी आरती से तलाक की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। आरती और जयम 15 वर्षों से शादीशुदा जिंदगी में थे। इस शादी में आई दरार के बाद से फैंस के बीच उनकी शादी को लेकर चर्चा चल रही है। दोनों की शादी खत्म होने के पीछे क्या कारण है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों के बीच किसी तीसरी महिला के आने की बात चल रही है।
विज्ञापन


गायिका के साथ संबंध में हैं जयम रवि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयम रवि कथित तौर पर बैंगलोर की गायिका केनिशा फ्रांसिस के साथ सिक्रेट रिलेशनशिप में थे। हालांकि इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता जयम और केनिशा पर जून में ओवरस्पीडिंग के मामले में गोवा पुलिस ने जुर्माना लगाया था। जुर्माने के मामले में जयम की पत्नी आरती को अलर्ट मिलने के बाद चीजें और खराब हो गईं, जिससे दोनों के बीच अनसुलझे विवाद शुरू हो गए।
विज्ञापन

Squid Game-Luck: 'लक' से कॉपी की गई है 'स्क्विड गेम'? अब खुद सोहम शाह की फिल्म पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप!

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में खरीदा था बंगला
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेता जयम अपनी पत्नी के साथ शादी की सालगिरह न मनाकर गायिका केनिशा के साथ गोवा चले गए थे। वहां उन्होंने एक बंगला भी खरीद लिया था। इस बात का पता चलने पर पति-पत्नी में विवाद और भी बढ़ गया था। हालांकि यह भी अफवाह है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रह है कि पीएस-आई अभिनेता और उनकी पत्नी आरती के विवाह को समाप्त करने के पीछे यह मुख्य कारण था।

Kapil Sharma: करण की फिल्म में काम करने को लेकर कपिल ने पूछा सवाल, निर्देशक ने दिया ये मजेदार जवाब

जयम रवि की सास का भी है हाथ
फिल्मीबीट की एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि आरती रवि और जयम रवि की शादी खत्म होने की वजह आरती की मां सुजाता विजयकुमार और उनके दत्तक पुत्र शंकर हैं। जयम रवि का अपनी सास सुजाता और अपने साले शंकर के साथ एक खास शूटिंग के दौरान झगड़ा हुआ था, जिसे दोनों ने मैनेज किया था। वास्तव में, यह भी दावा किया गया था कि अभिनेता की सास ने एक फिल्म निर्माता को सलाह दी थी कि वह जयम की अगली फिल्म के लिए उनके पारिश्रमिक को वांछित 25 करोड़ रुपये से कम कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed