फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaya bachchan getting angry on paparazzi in viral video and netizens remembers rekha

Jaya Bachchan: पैपराजी को देखकर फिर भड़कीं जया बच्चन, बोलीं- घर आ जाओ; यूजर्स को याद आईं रेखा

Wed, 04 Jun 2025 01:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 04 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

Jaya Bachchan Angry on Paparazzi: हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुस्से में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Jaya bachchan getting angry on paparazzi in viral video and netizens remembers rekha
जया बच्चन और रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता जया बच्चन का अक्सर नाराजगी वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती नजर आ रही हैं। इस पर नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या है वायरल वीडियो और यूजर्स के रिएक्शंस। 

विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो?
जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ देखा जा सकता है, जिसमें वह फोन से बात करती भी दिख रही हैं। उसी दौरान पैपराजी जया बच्चन की फोटो और वीडियो क्लिक करने के लिए उनका पीछा करते हैं। इतना देखकर जया बच्चन पैपराजी पर भड़क जाती हैं। इसके बाद जया बच्चन पैप्स से गुस्से में कहती हैं कि चलिए, आप लोग भी आइए साथ में। हालांकि, बाद में उनकी बेटी श्वेता बच्चन उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठने में मदद करती हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
पैपराजी पर जया बच्चन की इस प्रतिक्रिया को देख नेटिजंस रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उनकी फोटोज लेते ही क्यों हो। दूसरे यूजर ने कहा कि ये फोटग्राफर जलील होने के लिए इनके सामने क्यों आ जाते हैं। वहीं एक और इंस्टा यूजर ने लिखा कि बुढ़ापा है भाई, समझ सकते हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि रेखा जी आइए  और इनको हैंडल करिए। 

यह खबर भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट को लंबे अरसे बाद आईपीएल खिताब जीतने पर धनश्री ने दी बधाई, नहीं लिखा चहल के लिए कोई संदेश





क्यों अक्सर भड़क जाती हैं जया बच्चन?
दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को अक्सर पैपराजी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा जाता है। हालांकि, इसे लेकर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें तस्वीरें खिंचाना नहीं पसंद है। इस कारण वह पैपराजी पर भड़क जाती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed