फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jawan director atlee stopped by Airport security guard to make way for sikandar actor salman khan video viral

Salman-Atlee: सलमान के लिए रास्ता बनाने के लिए एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने एटली को रोका, भाईजान ने किया यह काम

Sun, 02 Jun 2024 01:43 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Jun 2024 01:43 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर एटली अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सलमान खान वहां पहुंच गए। ऐसे में एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने निर्देशक को अंदर जाने से रोक दिया।

विज्ञापन
jawan director atlee stopped by Airport security guard to make way for sikandar actor salman khan video viral
सलमान खान-एटली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के जश्न के लिए फिल्मी हस्तियां फ्रांस पहुंच रही हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अन्य सितारों को फ्रांस के लिए रवाना होते हुए देखा गया। इस दौरान 'जवान' फिल्म के निर्देशक एटली भी एयरपोर्ट पहुंचे। ऐसे में सलमान खान और एटली की दिलचस्प मुलाकात हुई। उनकी मुलाकात का वीडियो सामने आया है। दरअसल, एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने सलमान खान के लिए रास्ता बनाने के लिए एटली को बीच में रोक दिया।

विज्ञापन

सलमान-एटली की दिलचस्प मुलाकात
सलमान खान और एटली की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एटली को पहले मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर पहुंचते हुए देखा गया। इसके बाद तुरंत ही सलमान खान की कार वहां आ गई और पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। अभिनेता ने पैपराजी के लिए पोज दिए और एयरपोर्ट की ओर बढ़े। इस दौरान शांति के साथ चुपचाप एटली ने एयरपोर्ट के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान ने किया एटली का अभिवादन
सुरक्षाकर्मियों ने एटली को एक तरफ खड़ा कर दिया, ताकि सलमान पहले अंदर जा सकें। वहीं एटली भी धैर्यपूर्वक एक तरफ खड़े थे, तभी सलमान वहां आए और अपनी जिंदादिली का परिचय दिया। उन्होंने जब एटली को खड़ा देखा तो आगे बढ़कर निर्देशक का अभिवादन किया। इतना ही नहीं, बल्कि भाईजान ने गार्ड को यह भी बताया कि एटली उनके साथ हैं। इसके बाद उन्होंने एटली को पहले एयरपोर्ट के अंदर जाने का इशारा किया, तभी एटली भी मुस्कुराते हुए अंदर चले गए, तब सलमान भी उनके साथ अंदर चले गए।

विज्ञापन

प्रशंसकों ने की फिल्म की मांग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख प्रशंसक खुश हो रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स ने फिल्म के लिए सलमान खान और एटली के साथ आने की इच्छा भी जाहिर की। वहीं बात करें सलमान खान की फिल्म की तो वे इन दिनों मुरुगादोस के साथ अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' को लेकर व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed