फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   javed akhtar says from amitabh bachchan not to tell that secret about him know the details

Amitabh Bachchan: आखिर कौन सा राज है? जिसे जावेद अख्तर ने बिग बी को ना बताने को कहा; फरहान ने पूछा ये सवाल

Mon, 06 Oct 2025 10:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 10:05 PM IST
सार

Kaun Banega Crorepati 17 Promo: हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें जावेद अख्तर और फरहान अख्तर मेहमान के तौर पर पहुंचे हैं। इस दौरान कुछ मजेदार बातें हुईं। 

विज्ञापन
javed akhtar says from amitabh bachchan not to tell that secret about him know the details
जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें लेखक जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान अख्तर नजर आ रहे हैं। इस नए प्रोमो में बिग बी, जावेद अख्तर के बारे में कुछ मजेदार राज बता रहे हैं। साथ ही फरहान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में भी कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं। चलिए पढ़ते हैं पूरी बातचीत को। 

विज्ञापन

जब बिग बी ने फरहान अख्तर के साथ की गई फिल्म का सुनाया किस्सा
प्रोमो की शुरुआत में  फरहान और जावेद अख्तर, बिग बी को केक काटकर खिलाते हुए दिख रहे हैं, क्योंकि 11 अक्तूबर को अमिताभ का जन्मदिन है। इसके बाद बिग बी ने फरहान के साथ की गई 'लक्ष्य' फिल्म का अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘रात को ये हमारे कमरे में आए। अमिताभ अंकल, क्या आपको कोई दिक्कत हो रही है? पहली बार लगा कि मैं एक नौसिखिया ही हूं और ये उस्ताद बैठा हुआ जो कह रहा है देखो बेटा हम तुमको बताते हैं कैसे एक्टिंग करनी चाहिए।’ इसके बाद सभी आश्चर्य होकर हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


 

जब जावेद अख्तर ने बिग बी को राज खोलने से रोका
आगे प्रोमो में फरहान, जावेद अख्तर और अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि वो दोनों एक-दूसरे के बारे में कोई एक गुण बताएं। इसपर जावेद ने कहा, "वह इंडस्ट्री में इतने सारे गुणों वाले इकलौते इंसान हैं, जो मैंने अब तक देखा है।" फिर फरहान पूछते हैं कि दोनों में से महिलाओं के बीच कौन ज्यादा लोकप्रिय था। इसके जवाब में जावेद थोड़ा हिचकिचाते हैं, लेकिन बिग बी उनकी ओर इशारा करते हुए बताते हैं कि जावेद ही वो शख्स हैं जिन्हें महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं बताऊं आपको" जिस पर जावेद तुरंत बीच में ही टोकते हैं, "सब मत बताइएगा।"

यह खबर भी पढ़ें: Trending News: हादसे का शिकार हुए विजय; भारती ने दी गुडन्यूज; 300 करोड़ी बनी कांतारा-2; पढ़िए आज की टॉप खबरें

कौन बनेगा करोड़पति शो के बारे में
"कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 17 का प्रीमियर 11 अगस्त से किया जा रहा है। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है। इसके साथ ही इसे सोनीलिव पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed