फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jasmin Bhasin and Aly Goni will not get married now actress said we are focusing on work

Jasmin Bhasin: अभी शादी नहीं करेंगे जैस्मिन और अली! अभिनेत्री ने बताई ये वजह

Sat, 29 Jun 2024 12:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 29 Jun 2024 12:56 PM IST
सार

अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपनी और अली गोनी की शादी को लेकर खुलासा किया है। अभिनेत्री ने कहा कि अभी उन्होंने शादी को लेकर कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल दोनों अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Jasmin Bhasin and Aly Goni will not get married now actress said we are focusing on work
जैस्मिन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806

विस्तार

जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक हैं। वह काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों से अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं और तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। अब अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने अपनी शादी को लेकर संकेत दिए हैं।  उन्होंने कहा है कि वे जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंध सकते हैं। दरअसल, हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मन करेगा तब वो ऐसा करेंगे। उन्होंने यह भी साझा कि फिलहाल दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


जब मन करेगा तब शादी करेंगी जैस्मिन
रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षात्कार के दौरान जैस्मिन ने कहा कि शादी को लेकर उन दोनों ने अभी कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी बैठकर ये योजना नहीं बनाई की वो इसे कल या परसो कर ले। अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब उनका मन करेगा तब शादी कर लेंगी।
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: हिंदी पट्टी में झंडे नहीं गाड़ सकी कल्कि 2898 एडी, अपनी इन फिल्मों से आगे नहीं निकल सके प्रभास
विज्ञापन
विज्ञापन


काम है पहली प्राथमिकता
अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान साझा किया, ‘हम दोनों छोटे शहरों से संघर्ष करके आए हैं, हम अपने सपनों के साथ यहां आए हैं, हमारा ध्यान उन सपनों पर हैं। इसलिए, एक बार जब हम उस मुकाम पर पहुंच जाएंगे, जहां हम एक-दूसरे के साथ उस खुशी को साझा करने के लिए अंदर से भी संतुष्ट और खुश होंगे।’

जैस्मिन भसीन का वर्क फ्रंट
जैस्मिन भसीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘दिल से दिल तक’, ‘दिल तो हैप्पी है जी’ और ‘नागिन 4’ जैसे सफल और मशहूर टीवी शो में काम कर चुकी हैं। जैस्मिन बिग बॉस के अलावा रियलीटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने साल 2022 में पंजाबी फिलम ‘हनीमून’ से डेब्यू किया है। उनके आगामी कार्य की बात करें तो वह जल्दी ही फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ में नजरा आएंगी। 
Varalaxmi-PM Modi: अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed