फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jasleen Royal filed a music copyright lawsuit against T-Series Raj Ranjodh and Guru Randhawa

Jasleen Royal: जसलीन रॉयल ने गुरु रंधावा के खिलाफ दायर किया मुकदमा, कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ा है मामला

Wed, 11 Sep 2024 04:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 11 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा पर जसलीन रॉयल ने कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में मुकदमा दायर किया है। उन्होंने इस मुकदमें में टी सीरीज और गीतकार राज रणजोध को भी शामिल किया है। 

विज्ञापन
Jasleen Royal filed a music copyright lawsuit against T-Series Raj Ranjodh and Guru Randhawa
जसलीन रॉयल- गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @jasleenroyal/gururandhawa

विस्तार

गुरु रंधावा पंजाबी मनोरंजन जगत का एक बड़ा नाम हैं। वह गायक, गीतकार और संगीतकार हैं, जिनके गाने अक्सर चार्टबस्टर साबित होते हैं। उन्हें 'लाहौर', 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू' आदि गानों के लिए जाना जाता है। मशहूर गायक के लिए मुश्किलें पैदा होती नजर आ रही हैं। हाल में ही गायिका जसलीन रॉयल ने उनके खिलाफ कॉपीराइट से जुड़ा एक मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन


'रनवे 34' के प्रचार के दौरान बनाई थी रचनाएं
जसलीन ने अपने संगीत के कॉपीराइट को लेकर टी-सीरीज, गीतकार राज रणजोध और गायक गुरु रंधावा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। एक बयान के अनुसार, गायिका द्वारा इन पर एल्बम 'जी थिंग' के गीत ऑल राइट में उनके संगीत से जुड़ी रचनाओं के अनधिकृत उपयोग का आरोप लगाया गया है। बयान में कहा गया है कि जसलीन ने अजय देवगन अभिनीत 'रनवे 34' के प्रचार कार्यक्रमों के लिए साल 2022 में कुछ मूल संगीत रचनाए बनाई थीं। इन रचनाओं को गीतकार राज रणजोध के साथ ऑडियो-वीडियो कॉल और मैसेजों के जरिए साझा किया गया था। बाद में इन रचनाओं को गाने के स्क्रैच वर्जन में शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

Karan Johar: 'द ट्रेटर्स' शो के लिए जैसलमेर रवाना हुए करण जौहर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमति के बिना रचनाओं के इस्तेमाल का जसलीन ने किया दावा 
इस गाने को लेकर गुरु रंधावा से बातचीत की गई थी। हालांकि, उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया गाना जसलीन को पसंद नहीं आया, जिसके कारण सभी इस गाने के लिए जुड़ नहीं पाए। जसलीन के पास इस संगीत के सभी अधिकार थे।  साल 2023 में, जसलीन को एहसास हुआ कि टी-सीरीज द्वारा रिलीज किया गए गाने 'ऑल राइट' में उनकी मूल रचनाओं का उपयोग किया गया है। इस गाने को गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। गायिका ने उनकी सहमति के बिना उनके मूल संगीत रचनाओं का उपयोग करने और उन्हें श्रेय न देने को लेकर मुकदमा दायर किया है। 
Badshah and Honey Singh Controversy: बादशाह और हनी की तकरार को मिली हवा! आखिर क्या है माफिया मुंडीर?
सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाना होगा गाना
जारी किए गए बयान के अनुसार, मुकदमे में कॉपीराइट उल्लंघन और नैतिक अधिकारों के उल्लंघन का दावा किया गया है। जसलीन के वकीलों ने अदालत से एक अंतरिम आदेश प्राप्त किया है, जिसमें टी-सीरीज को सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से गाना हटाना पड़ेगा। राज रंजोध और गुरु रंधावा को भी किसी भी तरह से गीत का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है।

Bhavya Gandhi: 'पुष्पा इंपोसिबल' में नजर आएंगे तारक मेहता वाले टप्पू, मनोरोगी की भूमिका में दिखेंगे भव्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed