फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar leaves for Jaisalmer will host the American series The Traitors

Karan Johar: 'द ट्रेटर्स' शो के लिए जैसलमेर रवाना हुए करण जौहर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Wed, 11 Sep 2024 04:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Sep 2024 04:05 PM IST
सार

इंडस्ट्री को कई चर्चित फिल्में दे चुके करण जौहर अब रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' को होस्ट करते नजर आएंगे। इसकी शूटिंग के लिए वे जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Karan Johar leaves for Jaisalmer will host the American series The Traitors
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंडस्ट्री के चर्चित निर्माता-निर्देशक करण जौहर अब एक बड़ा रियलिटी शो होस्ट करने जा रहे हैं। इस शो का नाम 'द ट्रेटर्स' है। यह शो लोकप्रिय अमेरिकन शो का भारतीय संस्करण है।  इस शो से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की नजर है। अब नई जानकारी यह है कि निर्माता 'द ट्रेटर्स' की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि यहां वे दो हफ्ते तक रहेंगे और 'द ट्रेटर्स' को होस्ट करेंगे।

विज्ञापन


कुछ ऐसा होगा शो
शो में 10 प्रतिभागी होंगे, जो एक ही स्थान पर सीमित होंगे और दर्शकों को बांधे रखने के लिए कई कार्य और अप्रत्याशित मोड़ होंगे। विभिन्न स्थानों की खोज करने के बाद, प्रोडक्शन टीम ने खेल के लिए जैसलमेर को आदर्श स्थान के रूप में चुना। मेकर्स का मानना है कि वह इस शो के लिए परफेक्ट होस्ट होंगे। इसमें शामिल सभी लोगों का मानना है कि करण शो में अपनी होस्टिंग से और भी जान डाल देंगे।
विज्ञापन

Badshah and Honey Singh Controversy: बादशाह और हनी की तकरार को मिली हवा! आखिर क्या है माफिया मुंडीर?
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने हाल ही में ली थी चुटकी
शाहरुख खान ने मंगलवार को आइफा अवॉर्ड्स 2024 के लिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर की होस्टिंग को लेकर चुटकी ली थी। शाहरुख ने कहा कि करण ने मुझे कहा है कि वो जूम पर होस्टिंग करेगा। उसने मुझे कहा कि मैं ये भी कर लेता हूं वो भी कर लेता हूं। उन्होंने कहा कि करण अवॉर्ड शो होस्ट कर लेता है, चैट शो होस्ट कर लेता है, अरे तू पिक्चर तो बना भाई। एक फिल्म मेकर के लिए ये गलत है'। शाहरुख की इस बात को सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंस पड़ा। 
Amitabh Bachchan: कंटेस्टेंट ने पूछा क्या आप गर्ल्स कॉलेज के पास जाते थे? बिग बी बोले- बताने से पोल खुल जाएगी

इन फिल्मों पर कर रहे हैं काम
करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल इस शो के अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वे 'धड़क 2' लेकर आ रहे हैं। साथ ही अक्षय कुमार के साथ भी वे एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके टाइटल का अभी खुलासा नहीं हुआ है। दावा यह भी किया जा रहा है कि करण इन दिनों किसी एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम करने में जुटे हुए हैं।
Bollywood Biggest Franchises: ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी, तीन में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed