{"_id":"65e1dba6b92ca2f97a0163ea","slug":"james-gunn-started-shooting-for-superman-legacy-shared-a-photo-of-superman-on-his-social-media-handle-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Superman Legacy: 'सुपरमैन' के जन्मदिन पर फिल्म 'सुपरमैन लीगेसी' की शूटिंग की शुरू, जेम्स गन ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Superman Legacy: 'सुपरमैन' के जन्मदिन पर फिल्म 'सुपरमैन लीगेसी' की शूटिंग की शुरू, जेम्स गन ने किया बड़ा खुलासा
Sat, 02 Mar 2024 08:13 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:13 AM IST
सार
आज 'सुपरमैन' के जन्मदिन के मौके पर 'सुपरमैन' सीरीज की अगली फिल्म 'सुपरमैन: लीगेसी' की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। दर्शकों में इस खबर के बाद से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
जेम्स गन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
विज्ञापन
मशहूर फिल्म निर्देशक जेम्स गन ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'सुपरमैन' के फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी को साझा किया है। जी हां, आज 'सुपरमैन' के जन्मदिन के मौके पर 'सुपरमैन' सीरीज की अगली फिल्म 'सुपरमैन: लीगेसी' की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। दर्शकों में इस खबर के बाद से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
29 फरवरी से शूटिंग आरंभ
सुपरमैन के निर्देशक जेम्स गन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने सुपरमैन के पोशाक की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'संयोग देखिए आज सुपरमैन का जन्मदिन है और आज से ही मैंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही यह फिल्म आप लोगों के सामने होगी ।'
Anant Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, आमिर-अक्षय भी हुए स्पॉट
विज्ञापन
फिल्म की स्क्रिप्ट हुई पूरी
पूरी दुनिया में 'सुपरमैन' के करोड़ों फैंस हैं, जिन्हें बेसब्री से सुपरमैन सीरीज की अगली किस्त का इंतजार है। जेम्स गन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। स्क्रिप्ट लिखने के दौरान मेरे दिमाग में फिल्म के लिए कई नाम आए, लेकिन अब मैंने एक नाम को चुन लिया है। मेरी अगली फिल्म का नाम 'सुपरमैन लीगेसी' होने जा रहा है।'
Captain Miller: धनुष की 'कैप्टन मिलर' हिंदी में ओटीटी पर रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां देख सकते हैं यह मूवी
'सुपरमैन: लीगेसी' की रिलीज डेट
जेम्स गन के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दर्शक अभी से 'सुपरमैन लीगेसी' की रिलीज डेट को जानने के लिए बेताब हो रहे हैं। जेम्स गन अपने पोस्ट के आखिर में लिखा है, 'यह फिल्म 2025 में आपलोगों के सामने होगी। उम्मीद है आप इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे जितना आपने मेरी पिछली फिल्मों को दिया है।'