फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amidst Dating Rumors With Emaa Bakr Honey Singh Shares A Cryptic Post, Says Zindagi EK Khoobsurat Safar Hai

Honey Singh: मॉडल के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच, हनी सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी दर्द भरी नहीं है’

Sat, 19 Apr 2025 12:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Apr 2025 12:59 PM IST
सार

Honey Singh Cryptic Post: अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सिंगर-रैपर हनी सिंह आजकल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अब हनी सिंह का एक क्रिप्टिक पोस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जानिए इस पोस्ट में ऐसा क्या है खास।

विज्ञापन
Amidst Dating Rumors With Emaa Bakr Honey Singh Shares A Cryptic Post, Says Zindagi EK Khoobsurat Safar Hai
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh

विस्तार

भारतीय रैपर-सिंगर हनी सिंह इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके और मॉडल एमा बकर के रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। हाल ही में एमा के जन्मदिन के मौके पर हनी सिंह की मौजूदगी ने एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी है। अब अफेयर की चर्चाओं के बीच हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

विज्ञापन

‘जिंदगी एक खूबसूरत सफर है’
हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। रिलेशनशिप की चर्चाओं के बीच हनी सिंह का ये क्रिप्टिक पोस्ट सुर्खियां बटोर रहा है। अपने इस पोस्ट में हनी सिंह ने लिखा, “आप धरती पर रहते नहीं हैं, आप इससे गुजर रहे हैं। जिंदगी एक खूबसूरत सफर है, 'पीड़ा' नहीं दोस्त।” हनी सिंह का ये क्रिप्टिक पोस्ट अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा। 

विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Jasmine Bhasin: सलमान खान की इस सलाह ने बदल दी जैस्मिन भसीन की जिंदगी, बोलीं- अब मैं ज्यादा…

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन सेलिब्रेशन में एमा के साथ नजर आए हनी सिंह
हनी सिंह ने ये स्टोरी ऐसे वक्त पर लगाई है, जब हाल ही में एमा बकर की जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसे खुद हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में हनी सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एमा बकर के साथ बैठे हुए हैं और एक आलीशान रेस्टोरेंट में जन्मदिन का सेलेब्रेशन मना रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि हनी ने एमा के लिए सरप्राइज पार्टी रखी है।


इस दौरान वीडियो में हनी सिंह एमा का हाथ थामे भी दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में हनी सिंह का गाना मिलियनेयर बज रहा था, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स संभावित रोमांटिक कनेक्शन के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही हनी सिंह और एमा बकर के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Chandu Champion: कार्तिक आर्यन नहीं, सुशांत सिंह राजपूत बनने वाले थे ‘चंदू चैंपियन’, इस एक्टर ने किया खुलासा

हनी-एमा ने नहीं दी अब तक कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, अभी तक हनी सिंह या एमा बकर की तरफ से अफेयर की चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दोनों की ओर से न तो इन खबरों को नकारा गया है और न ही अपने रिलेशनशिप की बात को स्वीकारा गया है। इसलिए ये चर्चाएं और भी जोर पकड़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed