फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaideep Ahlawat Bhangra Dance Video Viral From Indian Film Festival Of Melbourne With Malaika Arora

Jaideep Ahlawat: जयदीप अहलावत ने किया ऐसा भांगड़ा, मुंह ताकते रह गईं मलाइका अरोड़ा; वीडियो हुआ वायरल

Sun, 17 Aug 2025 01:26 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 17 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

Jaideep Ahlawat Viral Video: अभिनेता जयदीप अहलावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जयदीप डांस करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat Bhangra Dance Video Viral From Indian Film Festival Of Melbourne With Malaika Arora
जयदीप अहलावत, मलाइका अरोड़ा और मुकेश छाबड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम ग्रैब

विस्तार

अपनी इंटेंस एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

जयदीप अहलावत का जबरदस्त भांगड़ा
जयदीप अहलावत का ये वीडियो इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का है। जहां जयदीप अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में तीनों खड़े हैं तभी कुछ फीमेल डांसर्स स्टेज पर आती हैं और भांगड़ा शुरू करती हैं। इस दौरान एक डांसर जयदीप और मुकेश छाबड़ा से भी डांस को कहती है। इस दौरान मुकेश छाबड़ा डांसर के स्टेप्स को सहजता से फॉलो करते दिखते हैं।

विज्ञापन

तभी जयदीप अहलावत इसमें शामिल होते हैं। उसके बाद जयदीप अहलावत इतना जोरदार और शानदार भांगड़ा करते हैं कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह जाता है। जयदीप के इस एनर्जेटिक डांस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जैसे ही आईएफएफएम ने इस वीडियो को शेयर किया, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indian Film Festival of Melbourne (@iffmelbourne)

 

मलाइका अरोड़ा ने भी की तारीफ
ये वीडियो रेमिटली आईएफएफएम नृत्य प्रतियोगिता के दौरान का है। इसमें जयदीप, मलाइका और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा नजर आ रहे हैं। जयदीप अहलावत के जबरदस्त भांगड़ा डांस को देखकर मलाइका अरोड़ा भी काफी प्रभावित हो जाती हैं। मलाइका जयदीप से प्रभावित होकर तालियां बजाकर जयदीप का उत्साहवर्धन करती हैं और भीड़ एक बार फिर.. के नारे लगाने लगती है।

फैंस ने की तारीफ, बोले- ‘प्रमोशन मिलने के बाद हाथीराम चौधरी’
जयदीप का ये जबरदस्त डांस देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई फैंस उनके इस डांस को पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ को जयदीप का ये डांस देखकर हाथीराम चौधरी याद आ गए। एक यूजर ने लिखा, ‘प्रमोशन मिलने के बाद हाथीराम चौधरी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जयदीप भाई कुछ भी नहीं छोड़ेंगे।’ एक और ने कहा, "बहुत बढ़िया जयदीप, तुम्हें पंजाबी मूव्स पता हैं, तुमने कमाल कर दिया।" इसके अलावा कई यूजर्स ने जयदीप के इस जबरदस्त भांगड़े की तारीफ की है।









 

आईएफएफम में जयदीप को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
जयदीप अहलावत को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- वेब सीरीज का अवॉर्ड भी मिला है। इस सीरीज में जयदीप एक बार फिर हाथीराम चौधरी के किरदार में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed