फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jacqueline Fernandez Revealing Truth Of Bollywood In Cannes Talking About Actors Stereotype

Jacqueline Fernandez: कान में पहुंची जैकलीन ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'यहां सबको...'

Sat, 17 May 2025 09:47 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 May 2025 09:47 AM IST
सार

Jacqueline Fernandez On Bollywood: जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों कान में हैं। अब यहां जैकलीन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई बड़ी बातें की हैं। जानिए इंडस्ट्री को लेकर ऐसा क्या बोल गईं जैकलीन।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Revealing Truth Of Bollywood In Cannes Talking About Actors Stereotype
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कान की रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। लेकिन इस दौरान कान में शामिल होने पहुंची जैकलीन ने बॉलीवुड को लेकर वहां कई खुलासे भी किए। साथ ही उन्होंने खुद को लेकर बॉलीवुड के नजरिए पर भी बात की। जैकलीन ने इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

‘मुझे स्टीरियोटाइप किया गया’
कान में पहुंचीं जैकलीन ने द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की। खुद के इंडस्ट्री में स्टीरियोटाइप होने पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कभी-कभी इसे गलत तरीके से समझा जाता है। ठीक है चलिए आपको स्टीरियोटाइप करते हैं और आपको इन भूमिकाओं में डालते हैं और आपको इन तक पहुंचाते हैं। क्योंकि यही वह है जिसके लिए आप बने हो या जो आप पर अच्छा लगता है। मेरे साथ यही किया गया है।”

विज्ञापन

‘बॉलीवुड में आप जैसे हो, आपको वैसे ही रोल दे दिए जाते हैं’
इंडस्ट्री में अपने काम और एक एक्टर को क्या करना चाहिए इस बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा, “बेशक मेरे पास जो काम आता है और जिस काम ने मुझे बनाया है, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। हालांकि, मैं और भी अच्छा काम कर सकती हूं। मैं खुद को आगे बढ़ाना चाहती हूं, सीखना चाहती हूं, ऊपर उठना चाहती हूं, मैं एक्सप्लोर करना चाहती हूं। हम सभी को ये सब करने का अधिकार भी है। लेकिन यहां इंडस्ट्री में सिर्फ आपके व्यक्तित्व को देखकर आपको काम दिया जाता है। मैं जैसी दिखती हूं मुझे वैसे ही रोल भी दिए जाते हैं। कुछ अलग और अधिक करने का मौका नहीं मिलता है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Nitanshi Goel: कान के रेड कारपेट पर वॉक करने वाली सबसे युवा भारतीय एक्ट्रेस बनीं नितांशी, यहां देखें तस्वीरें

कान में मेरे डेब्यू को नहीं किया गया कवर
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची जैकलीन का लुक काफी चर्चाओं में रहा। हालांकि, जैकलीन का इस बार कान में यह पहला मौका नहीं है। वो इससे पहले भी नजर आ चुकी हैं। कान में अपने डेब्यू को लेकर जैकलीन ने कहा कि उनके डेब्यू को किसी ने कवर नहीं किया। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह वास्तव में कान्स की दिग्गज हैं। उनका डेब्यू भी कम शाही नहीं था, क्योंकि इससे पहले वह मलेशिया की रानी के निमंत्रण पर इस फेस्टिवल में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed