फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes 2025 Nitanshi Goel Became Youngest Indian Actress Who Walk In Cannes Red Carpet

Nitanshi Goel: कान के रेड कारपेट पर वॉक करने वाली सबसे युवा भारतीय एक्ट्रेस बनीं नितांशी, यहां देखें तस्वीरें

Fri, 16 May 2025 12:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 16 May 2025 12:56 PM IST
सार

Nitanshi Goel Cannes Look: लापता लेडीज से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना डेब्यू किया है। वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान की रेड कार्पेट पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
Cannes 2025 Nitanshi Goel Became Youngest Indian Actress Who Walk In Cannes Red Carpet
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम-@nitanshigoelofficial

विस्तार

78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नीतांशी का लुक काफी वायरल हो रहा है। नीतांशी ने कान में अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐍itanshi Goel (@nitanshigoelofficial)


नितांशी ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी
कान की रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू से उत्साहित नीतांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नितांशी ने लिखा, “मैंने कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह कहना अभी भी एक सपना लगता है। इस मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी। मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे दर्शकों को - मुझे प्यार करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा पल नहीं है, यह हमारा है।”

यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025:कान में रेड कार्पेट पर अनुपम खेर और छाया कदम का ...

ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा
नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था। नितांशी ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, स्टड ईयरिंग्स और एक सटल हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया। 

यह खबर भी पढ़ें: कान में पहली बार किसी एक्टर पर लगा बैन, दुष्कर्म के आरोपी थियो ...

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों को दिया ट्रिब्यूट
नितांशी के रेड कार्पेट लुक के अलावा उनका ट्रेडिशनल इंडियन लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनकर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बालों में एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगा रखी थी। जिसमें मोतियों की माला लगी हुई थी और इसमें छोटे-छोटे फ्रेम लगे हुए थे। इन फ्रेम में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। नितांशी का यह लुक काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed