{"_id":"664f25544e3028aace0b3361","slug":"jacqueliene-fernandez-talks-about-the-challenges-she-faced-in-bollywood-and-her-journey-as-an-actor-in-india-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jacqueliene Fernandez: जैकलीन ने किया खुलासा, बोलीं- किसी ने मुझसे कहा था बॉलीवुड में रहना है तो सुंदर...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jacqueliene Fernandez: जैकलीन ने किया खुलासा, बोलीं- किसी ने मुझसे कहा था बॉलीवुड में रहना है तो सुंदर...
Thu, 23 May 2024 04:45 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 23 May 2024 04:45 PM IST
सार
जैकलीन फर्नांडीज मानती हैं कि बॉलीवुड में कई सुंदर बदलाव भी हो रहे हैं। वे कहती हैं, 'जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उन दिनों तीस पार कर चुकी अभिनेत्रियों के लिए फिल्मों में काम मिलना थोड़ा मुश्किल लगता था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं'।
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचा रही हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरूआती दिनों के बारे में कई खुलासे किए। साथ ही साथ उन्होंने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के संघर्षों के बारे में भी कई बातें कहीं।
बॉलीवुड में लुक्स मैटर करता है
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड में अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्स सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जैकलीन से जब पूछा गया कि उनके करियर की शुरुआत में उन्हें सबसे बुरी सलाह क्या मिली थी। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'एक बार मैं जिम में थी और तब मैं बॉलीवुड में नई-नई ही आई थी। वहां एक सीनियर एक्टर भी जिम कर रहे थे। मैंने जब उन्हें बताया कि मैं अपने उच्चारण को सुधारने के लिए ट्यूशन ले रही हूं, तब उन्होंने कहा मुझे इसकी जरुरत नहीं है'।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के आइटम नंबर से बाहर हुईं सामंथा! अल्लू संग ठुमके लगाएंगी 'भाभी 2' तृप्ति डिमरी
विज्ञापन
नहीं मानी किसी की सलाह
जैकलीन फर्नांडीज अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'वे आगे मुझे बोले कि यहां टिके रहने के लिए सिर्फ लुक्स मैटर करता है। अगर आप खूबसूरत दिखेंगी तो आपके लिए सब आसान हो जाएगा। मैंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। कई बार कई लोगों ने मुझे कहा कि मैं अपने नाक की सर्जरी करवाऊं क्योंकि वह मेरे चेहरे पर सही नहीं लगता है, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया'।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की मैनेजर ने साझा किया अभिनेता का हेल्थ अपडेट, फैंस के प्यार के लिए दिया धन्यवाद
उम्र छिपाने को कहा गया
जैकलीन फर्नांडीज मानती हैं कि बॉलीवुड में कई सुंदर बदलाव भी हो रहे हैं। वे कहती हैं, 'जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब उन दिनों तीस पार कर चुकी अभिनेत्रियों के लिए फिल्मों में काम मिलना थोड़ा मुश्किल लगता था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। मुझे याद है जब मैं तीस साल की होने वाली थी तब मुझसे किसी ने कहा था कि अपनी उम्र सबको बताने की जरूरत नहीं है। अब ऐसा नहीं है और मैं इस बदलाव से खुश हूं। अब हर उम्र की अभिनेत्री को काम मिल रहा है'।