फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jackie shroff urged the photographers to not shout and breath to send oxygen to their brains on Yoga day 2024

Jackie Shroff: 'इतना चिल्ला रहा है, हार्ट के लफड़े हो जाएंगे', पैपराजी पर भड़के जैकी श्रॉफ, आया गुस्सा?

Fri, 21 Jun 2024 04:51 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Jun 2024 04:51 PM IST
सार

अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जैकी को अपने खास अंदाज में पैपराजी से बात करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल योग दिवस पर पैपराजी और मीडिया ने उन्हें और उनकी कार को घेर लिया था।

विज्ञापन
Jackie shroff urged the photographers to not shout and breath to send oxygen to their brains on Yoga day 2024
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैकी श्रॉफ अपने सरल स्वभाव और चटपटी बोली के लिए जाने जाते हैं। उनके चाहने वाले उनके पीछे-पीछे उनके साथ निकल पड़ते हैं। अब हाल ही में, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ शुक्रवार को मुंबई में बाहर निकलते ही पैपराजी द्वारा घेर लिए गए, और वह उन्हें सलाह देते हुए देखे गए, साथ ही उनसे दूरी बनाए रखने और भीड़ इकट्ठा न करने के लिए भी कहा। उन्होंने पैपराजी से यह भी कहा कि वे चिल्लाएं नहीं क्योंकि इससे दिल की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन



जैकी ने दूरी बनाए रखने का किया आग्रह
अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जैकी को अपने खास अंदाज में पैपराजी से बात करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल योग दिवस पर पैपराजी और मीडिया ने उन्हें और उनकी कार को घेर लिया था। जैसे ही पैपराजी ने उनका नाम पुकारा, उन्होंने कहा, "सांस ले लंबा सांस ले। शांति! इतना चिल्ला रहा है, दिल के लफड़े हो जाएंगे... आराम से मेरा बच्चा।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)



योग दिवस पर नजर आए जैकी
अभिनेता पैपराजी से यह कहते नजर आए कि वे माइक और कैमरे को उनके चेहरे से दूर रखें और हंगामा न करें। उन्होंने फोटोग्राफरों और अन्य लोगों से कहा, "क्यों मेरे मुंह में घुसा रहा है ये सब? थोड़ा दूर रख ना, आ रहा है आवाज... रिलैक्स कर छोटे! सांस ले और भेजे में ऑक्सीजन डाल, जाने का है सबको, घाई मत कर।"  जैकी ने सभी से योग दिवस पर अपने परिवार के साथ समय बिताने और अच्छी आदतों और मूल्यों को अपनाने पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया।

जैकी ने किया योगा
उन्हें स्थानीय लोगों और आयोजन टीम के सदस्यों के साथ मुंबई में आयोजित एक विशेष बैठक में भी योग करते देखा गया और उन्होंने दैनिक आधार पर योग अभ्यास के लाभों के बारे में बताया। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी आखिरी बार कॉमेडी ड्रामा 'मस्त में रहने का' में नीना गुप्ता के साथ नजर आए थे। यह फिल्म दिसंबर 2023 में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
 

Films on Indian mythology: पौराणिक कथाओं पर आधारित हैं ये फिल्में, कुछ रहीं सफल, तो कुछ को दर्शकों ने नकारा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed