फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emraan Hashmi Suggests More Rooted Films Should Be Made, Try To Understand New Generation

Emraan Hashmi: ‘हमें नए लोगों के दिमाग को समझना पड़ेगा’, इमरान हाशमी ने बताया कैसी फिल्में बनाने की है जरूरत

Mon, 21 Apr 2025 04:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 21 Apr 2025 04:03 PM IST
सार

Emraan Hashmi On Bollywood: अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि कैसे हमें नए अभिनेताओं और निर्माताओं के साथ काम करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह की फिल्में बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Emraan Hashmi Suggests More Rooted Films Should Be Made, Try To Understand New Generation
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कश्मीर से लेकर मुंबई तक में फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है और पूरी टीम फिल्म के प्रचार में जुटी है। इस बीच इमरान हाशमी ने सिनेमा की दुनिया में प्रासंगिक बने रहने या नए निर्माताओं के साथ काम करने के लिए क्या करना चाहिए इस पर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को समझना और उनसे सीखना मौजूदा वक्त में बने रहने के लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन

नए अभिनेताओं-निर्माताओं को समझना जरूरी
हाल ही में पीटीआई के साथ बातचीत में इमरान हाशमी ने नए लोगों के साथ काम करने के लिए किस तरह से संतुलन बनाना जरूरी है, इसको लेकर बात की। अभिनेता ने कहा, “जब आप एक निश्चित उम्र पार कर लेते हैं, जब नए तरह के अभिनेता और फिल्म निर्माता आते हैं, तो प्रासंगिकता और उनसे जुड़ना बहुत जरूरी हो जाता है। उनसे सीखना बहुत जरूरी है, क्योंकि मुझे लगता है कि प्रासंगिकता इसी के बारे में है।

विज्ञापन

जब आप उनके दिमाग से जुड़ते हैं और खुद को नया रूप देते हैं और किरदारों, शैलियों व फिल्मों पर नए सिरे से विचार करते हैं, और अतीत में नहीं जीते हैं। यहीं से जुड़ने का और प्रासंगिकता का पूरा खेल शुरू होता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Khushboo Patani: नवजात की जान बचाकर चर्चा में आईं खुशबू पाटनी, कौन हैं और क्या करती हैं? यहां जानिए सबकुछ

खुद पर किए बदलाव को बताया
एक कलाकार के तौर पर इमरान ने कहा कि उन्हें चीजों को बदलना और खुद को चुनौती देना पसंद है। अभिनेता ने कहा, “जब मैंने 2017-2018 में ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ किया, तो वह एक बदलाव था। अगर मैं सिर्फ पीछे की ओर जा रहा था और मैं ऐसा सोच रहा था कि मैं वही करता रहूंगा जो मैं करता हूं, तो यह प्रासंगिकता के लिए प्रतिकूल है। इंडस्ट्री एक अलग चरण से गुजर रही है जहां हमें अपनी फिल्मों के प्रकार पर फिर से सोचने जरूरत है। ऐसी फिल्में बनाएं जो थोड़ी अधिक जड़ें जमाए हुए हों और दर्शकों के लिए पूरे भारत की भावना को सामने लाएं।

यह खबर भी पढ़ें: Pratibha Ranta: ‘लापता लेडीज’ का बुलबुला फूटने का दिखा सीधा असर, जानिए कहां अटकी प्रतिभा रांटा की अगली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed