फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline Fernandez Reached Siddhivinayak Temple With Elon Musk Mother Maye Musk

Jacqueline Fernandez: एलन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, तस्वीरें वायरल

Mon, 21 Apr 2025 03:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वह एलन मस्क की मां मेय मस्क के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आ रही हैं। जानिए, क्या है जैकलीन से मेय मस्क का नाता? 
 

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Reached Siddhivinayak Temple With Elon Musk Mother Maye Musk
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम@jacquelienefernandez

विस्तार

रविवार को जैकलीन फर्नांडीस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। एक्ट्रेस के साथ मेय मस्क यानी अमेरिकी बिजनेस मैन एलन मस्क की मां भी नजर आईं। यह दोनों ईस्टर फेस्टिवल वाले दिन सिद्धिविनायक पहुंची थीं।

विज्ञापन


गोल्डन कलर के सूट में दिखीं जैकलीन 
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें जैकलीन ने गाेल्डन कलर का सूट और दुपट्टा पहना है। मेय भी पीले रंग की एक ड्रेस में नजर आ रही हैं। दोनों ने गणपति बप्पा के दर्शन किए, प्रार्थना की। मेय मस्क की बात करें तो वह अपनी एक किताब के लॉन्च इवेंट के लिए भारत आईं। मेय मस्क की किताब का हिंदी एडिशन लॉन्च होने वाला है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: जब नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर कर दिया था केस, जानें क्या है पूरा मामला  
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


जैकलीन ने मेय को अपना दोस्त बताया 
हिंदुस्तान टाइम्स से की गई बातचीत में जैकलीन ने मेय मस्क के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाने के अपने एक्सपीरियंस को साझा किया। वह कहती हैं, ‘यह बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस रहा। मैंने अपनी प्यारी दोस्त मेय मस्क के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। वह अपनी बुक लॉन्च के सिलसिले में भारत में हैं। मैंने मेय मस्क की किताब से काफी कुछ सीखा है। मैंने इस बात को समझा है कि उम्र बस एक नंबर है, इससे आपके सपनों और लक्ष्यों पर असर नहीं पड़ना चाहिए। 

ये खबर भी पढ़ें: Kick 2: सलमान खान के साथ 'किक' के सीक्वल को लेकर जैकलिन ने दिया अपडेट, कहा- उत्साहित हूं 

मल्टीटैलेंटेड हैं मेय मस्क 
एलन मस्क की मां सिर्फ राइटर ही नहीं हैं। वह सुपरमॉडल भी रह चुकी हैं। साथ ही बतौर न्यूट्रिशनिस्ट भी काम कर चुकी हैं। एलन मस्क और उनके भाई-बहनों को आगे बढ़ाने में मेय मस्क का बड़ा बहुत रोल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed