Ishq Vishk Rebound: तीन अच्छे दोस्तों की दो प्रेमकहानियों के बीच उलझी है 'इश्क विश्क रिबाउंड', जारी हुआ ट्रेलर
फिल्म का शीर्षक है, 'इश्क विश्क रिबाउंड', जिसमें 'रिबाउंड' का मतलब है किसी मुश्किल ब्रेकअप के बाद किसी के साथ रिश्ता बनाना। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पश्मीना रोशन और रोहित सराफ करीबी दोस्त हैं, जो अपने-अपने पार्टनर से अलग हो जाते हैं।
विस्तार
कहते हैं, जब प्यार हो जाए तो सब में उसी का चेहरा दिखता है। 'इश्क विश्क रिबाउंड' का ट्रेलर इसी एक लाइन शुरू होता है और दर्शकों पर अपनी अमिट छाप भी छोड़ देता है। 'इश्क विश्क रिबाउंड' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में पश्मीना रोशन, रोहित सराफ, नैला ग्रेवाल और जिबरान खान मुख्य भूमिका में हैं। यह 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्यार और दोस्ती के बीच उलझी है फिल्म
फिल्म का शीर्षक है, 'इश्क विश्क रिबाउंड', जिसमें 'रिबाउंड' का मतलब है किसी मुश्किल ब्रेकअप के बाद किसी के साथ रिश्ता बनाना। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पश्मीना रोशन और रोहित सराफ करीबी दोस्त हैं, जो अपने-अपने पार्टनर से अलग हो जाते हैं और बाद में उन्हें एहसास होता है कि वे सच में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हैं।
2 रिश्तों, 2 ब्रेकअप की कहानी है 'इश्क विश्क रिबाउंड
फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, "तीन सबसे अच्छे दोस्तों, 2 रिश्तों, 2 ब्रेकअप और सामने आने वाली उलझनों के सफर का अनुभव करें। देखें कि जब रोमांस की चिंगारी निकलती है तो रिश्ते कैसे बदलते हैं। आप यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या एक्स वाकई दोस्त बने रह सकते हैं? ऐसे दौर में जब लेबल कम मायने रखते हैं, इश्क विश्क रिबाउंड आप सब से पूछता है। रिश्ते को क्या परिभाषित करता है? “रिश्ते को नाम देना जरूरी है क्या?”
लोगों की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
फैंस फिल्म के ट्रेलर को देख कर काफी उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रोहित भाई की एक और धमाकेदार फिल्म। अब इसकी रिलीज का इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रोहित और पश्मीना एक और हिट के लिए तैयार हैं। दोनों को ढेरों शुभकामनाएं।' एक और यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर तो गजब का है। अब बस फिल्म का इंतजार है।' रमेश तौरानी और जया तौरानी द्वारा निर्देशित, इश्क विश्क रिबाउंड को निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने निर्देशित किया है। यह 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.