'ओ मूंछोंवाले पांडे साहब आप जैसा कोई नहीं चैंपियन यहां', पीयूष पांडे को याद कर भावुक हुईं भांजी इशिता
Ishitta Arun Remembers Mama Piyush Pandey: पीयूष पांडे के निधन के बाद उनकी भांजी इशिता अरुण ने एक बार फिर उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वो अपने जज्बात जाहिर कर रही हैं।
विस्तार
मामा को याद कर फिर भावुक हुईं इशिता
इशिता अरुण ने शनिवार सुबह एक और पोस्ट करते हुए मामा पीयूष पांडे के लिए भावुक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा- 'आप किसी ऐसे व्यक्ति का जश्न कैसे मनाते हैं जिसने सिर्फ पंक्तियां नहीं लिखीं, बल्कि पूरे देश की बोली ही बदल दी? आप दशकों की संस्कृति, यादें, हास्य और रोजमर्रा की भाषा को एक ही पल में कैसे समेटते हैं? मामा के 70वें जन्मदिन के लिए, मैंने उनका पसंदीदा गीत 'ओ हसीना ज़ुल्फों वाली' लिया और इसे फिर से लिखा- उन टैगलाइन के साथ जो उन्होंने इस देश को दीं- वो लाइनें जो हम सभी अनजाने में रोज कहते हैं और जो वास्तव में उन्हीं से आई हैं।
आगे इशिता ने लिखा- 'उनकी विरासत को संक्षेप में नहीं कहा जा सकता- लेकिन यह हमारा तरीका था यह कहने का- 'आपके शब्द हमारी आवाज में हैं। हमेशा रहेंगे।' क्योंकि …ओ पियूष मूंछोंवाले, पांडे साहब, तुम जैसा न और कोई, चैंपियन यहां।'
बता दें इससे पहले शुक्रवार शाम को भी इशिता ने मामा को याद किया। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया था कि मामा पीयूष अपने शुरुआती दिनों में मुंबई में उनके घर पर रहे थे। उन्होंने बताया था कि इस दौरान उन्होंने इशिता के साथ ही रूम शेयर किया था इसलिए वो उनके रूम मेट भी थे और सबसे पसदींदा इंसान भी थे। इशिता अपने मामा के बेहद करीब थीं। इसलिए उनके निधन के बाद वो खुद को संभाल नहीं पा रही हैं।
View this post on Instagram