फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Isha malviya wants to dating on tea shop video viral on social media

Isha Malviya: बारिश के मौसम में डेटिंग के लिए बेकरार दिखीं ईशा मालवीय, बोलीं- 'बदल गया है जमाना, अब असली मजा…'

Sun, 06 Jul 2025 12:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 06 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में एक्ट्रेस ईशा मालवीय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी से डेटिंग पर जाने की इच्छा जता रही हैं। देखें वीडियो।

विज्ञापन
Isha malviya wants to dating on tea shop video viral on social media
ईशा मालवीय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें उन्हें डेटिंग के लिए बेकरार देखा जा सकता है। इस पर यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चलिए देखते हैं वायरल वीडियो। 

विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो? 
ईशा मालवीय जिन्होंने 'बिग बॉस 17' से काफी प्रसिद्धि पाई थी। अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्हें गोल्डन मोतियों से सजी हुई ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी से बात करती हुई नजर आ रही हैं। ईशा ने कहा, 'टपरी पे ही तो मजा है, गया वो स्टारबक्स वाला जमाना।' इसके जवाब में पैप्स में ने कहा कि पड़ोस में ही एक एक टपरी है और बारिश में वहां चाय पीने में बहुत मजा आता है। इसके बाद अभिनेत्री ने कहा कि आजतक वह एक भी डेट पर नहीं गई है। फिर पैप्स ने जवाब दिया की उनकी पहली डेट मीडिया वालों के साथ होगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)




नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिंजस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा कि कितनों के साथ डेट करेंगी ये। दूसरे यूजर ने बोला कि उनकी ड्रेस उन्हें बेहद पसंद आ रही है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि क्यूटी पाई ईशा। इसके अलावा एक अन्यू यूजर ने कहा कि टपरी वाली चाय का आनंद ही अलग होता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह के बर्थडे पर ‘धुरंधर’ का टीजर हुआ रिलीज, माधवन और अक्षय खन्ना ने चौंकाया

ईशा मालवीय के बारे में 
ईशा मालवीय को 'उड़ारिया' धारावाहिक से काफी पहचान मिली। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। अभिनेत्री बिग बॉस 17 में भी नजर आई थीं। इसके अलावा आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल को डेट कर चुकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed