{"_id":"661e8f1f48536da16905d721","slug":"isha-malviya-samarth-jurel-breakup-rumours-again-viral-on-social-media-unfollowed-each-other-on-instagram-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Isha-Samarth Breakup: ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हो गया ब्रेकअप! इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Isha-Samarth Breakup: ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का हो गया ब्रेकअप! इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो
Tue, 16 Apr 2024 08:17 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:17 PM IST
सार
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप की खबरों ने इंटरनेट पर एक बार फिर सनसनी फैला दी है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
विज्ञापन
समर्थ जुरेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
‘बिग बॉस 17’ का सबसे नाटकीय जोड़ा रहा समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के ब्रेकअप की अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने अपने रिश्ते को लेकर बड़े ही नाटकीय ढंग से आधिकारिक पुष्टि की थी। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि, इस पर दोनों कलाकारों की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई। अब दावा किया जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
टीवी अभिनेता ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
वहीं, टीवी अभिनेता समर्थ जुरेल ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। इस पोस्ट ने अफवाहों को और हवा दे दी। इस पोस्ट में अभिनेता ने लिखा, ‘आपके लिए जो मायने रखता है हमेशा रहेगा।’ समर्थ के इस पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब इन सितारों से ब्रेकअप की अफवाहों पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया।
Hindi Films: ये अभिनेता निभा चुके हैं संजय से लेकर राहुल गांधी तक का किरदार, असली-नकली का फर्क करना था मुश्किल
विज्ञापन
‘उडारियां’ से शुरू हुई प्रेम कहानी
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की मुलाकात टीवी धारावाहिक ‘उडारियां’ के सेट पर हुई थी। इस शो में अभिषेक कुमार भी मुख्य भूमिका निभा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा पहले अभिषेक को डेट कर रही थीं। बिग बॉस सीजन 17 में आने से पहले ईशा और अभिषेक का ब्रेकअप हो गया था। वहीं शो में आकर समर्थ ने कहा कि वो ईशा के ब्वॉयफ्रेंड हैं।
पहले भी उड़ चुकी हैं ब्रेकअप की अफवाहें
ईशा और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप की अफवाह पहले भी उड़ चुकी है। इस बार देखना है कि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है। हालांकि, अभी तक दोनों सितारों की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
12th Fail: चीन में 20 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होगी विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल, विक्रांत मैसी ने दिया अपडेट