फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is Janhvi Kapoor Going To Marry Shikhar Pahariya On 29th October Fans Excited To See Her Cryptic Post

शादी करने जा रहीं जान्हवी कपूर, तारीख की भी कर दी घोषणा? जानिए क्यों हो रही ये चर्चा

Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
सार

Janhvi Kapoor Cryptic Post: क्या जान्हवी कपूर शादी करने जा रही हैं और उन्होंने अपनी शादी की तारीख भी बता दी है? आखिर क्यों हो रही है ये चर्चा? यहां जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Is  Janhvi Kapoor Going To Marry Shikhar Pahariya On 29th October Fans Excited To See Her Cryptic Post
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@janhvikapoor

विस्तार

जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही उन्हें बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा जाता है। बीच-बीच में ऐसी भी चर्चाएं सामने आती रहीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। हालांकि, जान्हवी इन खबरों को फिलहाल खारिज ही करती रहीं। अब जान्हवी कपूर की एक पोस्ट ने उनकी शादी की खबरों को फिर से हवा दे दी है। जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

जान्हवी ने की क्रिप्टिक पोस्ट
जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की, जो बाद में उन्होंने डिलीट भी कर दी। लेकिन तब तक वो वायरल हो चुकी थी। अब इस पोस्ट के बाद से ही जान्हवी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कई फैंस इसे जान्हवी की शादी से जोड़कर भी देख रहे हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘डेट सेव कर लो 29 अक्तूबर।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी के साथ-साथ डांसिंग गर्ल और फ्लाइट की तस्वीर शेयर की। हालांकि, कुछ देर बाद ही जान्हवी ने अपनी ये स्टोरी डिलीट भी कर दी। लेकिन तब तक ये वायरल हो चुकी थी।

विज्ञापन


शादी या कोई नई अनाउंसमेंट?
अब जान्हवी के इस डेट का जिक्र करते ही फैंस सबसे पहले एक्ट्रेस की शादी को लेकर कयास लगाने लगे। सिर्फ 29 अक्तूबर और हार्ट इमोजी को लोगों ने एक्ट्रेस की बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी से जोड़ दिया। तो वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि जान्हवी बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली हैं। इन सबसे इतर कई फैंस ने इसे जान्हवी के अगले प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट की डेट भी बताई। लोगों का मानना है कि इस दिन जान्हवी कपूर की नई फिल्म की घोषणा हो सकती है। इसमें उनकी आगामी फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ की अनाउंसमेंट होने का फैंस कयास लगा रहे हैं। फिलहाल अभी तक ये तो कंफर्म नहीं है कि आखिर 29 अक्तूबर को क्या होने वाला है, जिसके लिए जान्हवी ने तारीख सेव करने को बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः कॉस्मेटिक सर्जरी मुद्दे को लेकर जान्हवी कपूर ने की खुलकर बात, बोलीं- बेशक मुझे मां का मार्गदर्शन मिला था और...

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं जान्हवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार इसी महीने रिलीज हुई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं। इससे पहले एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ में दिखाई दी थीं। ये दोनों ही फिल्में रोमांटिंक-कॉमेडी थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और दर्शकों व क्रिटिक्स की उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed