फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is amar singh chamkila music director AR Rahman going to collaborate with american pop singer Taylor Swift

AR Rahman-Taylor Swift: क्या टेलर स्विफ्ट के साथ काम करने जा रहे हैं एआर रहमान? खुद किया खुलासा!

Wed, 17 Apr 2024 08:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 08:41 AM IST
सार

एआर रहमान ने टेलर की तारीफ करते हुए कहा वे पूरी दुनिया के संगीतकारों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ सहा है। 

विज्ञापन
Is amar singh chamkila music director AR Rahman going to collaborate with american pop singer Taylor Swift
एआर रहमान और टेलर स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एआर रहमान भारतीय संगीत की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। इन दिनों वह फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिए अपने संगीत की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के गानों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिकन गायिका टेलर स्विफ्ट के साथ काम करने को लेकर दिलचस्प बातें साझा की है।

विज्ञापन


टेलर स्विफ्ट के साथ काम करने पर दिया यह जवाब
ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने एक साक्षात्कार में इस सवाल का जवाब दिया कि क्या वे टेलर स्विफ्ट के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि टेलर स्विफ्ट जैसा चाहेंगी, वैसा हो जाएगा। अगर वह एक डांस वाला गाना चाहती हैं तो वही बनाया जाएगा। अगर वे रोमांटिक गाना चाहती हैं तो वह भी बनेगा। रहमान ने आगे कहा कि टेलर स्विफ्ट गीतकार भी हैं।
विज्ञापन


Box Office Collection: धीमी गति से आगे बढ़ रही बड़े मियां छोटे मियां-मैदान, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों हाल?
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दुनिया के संगीतकारों के लिए एक प्रेरणा हैं टेलर
एआर रहमान ने टेलर की तारीफ करते हुए कहा वे पूरी दुनिया के संगीतकारों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ सहा है। उन्हें धोखा मिला था और उसके बाद उन्होंने वापसी की। टेलर स्विफ्ट संगीतकारों के लिए एक अच्छी केस स्टडी है। रहमान ने आगे कहा कि अगर लोग बढ़िया काम करने की खातिर संगीत की शक्ति लेते हैं, तो यह काफी अच्छी बात है। उन्होंने दिवंगत माइकल जैक्सन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास यह शक्ति थी। जैकसन ने अफ़्रीका में कई सारे चैरिटी कॉन्सर्ट करके लोगों की सेवा करने का काम किया था।

Dumb Biryani: मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के साथ वॉडकास्ट में की ऐसी बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

इम्तियाज अली के लिए तीन हिट एल्बम दे चुके हैं एआर रहमान  
एआर रहमान  ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के जरिए एक बार फिर से निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' में काम किया था। इन तीनों ही फिल्मों के गाने हिट साबित हुए है। मालूम हो कि फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म में दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की कहानी को दिखाया गया है। 

प्रेग्नेंसी में कढ़ाई सीख रहीं दीपिका, तस्वीर से जीते दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed