{"_id":"69d60c35504271b2dc067df5","slug":"irrfan-khan-son-babil-khan-on-how-meditation-helped-him-stay-grounded-says-its-loving-yourself-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबिल खान कैसे करते हैं अपने काम पर फोकस? इरफान खान के बेटे ने शेयर किया निजी तजुर्बा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बाबिल खान कैसे करते हैं अपने काम पर फोकस? इरफान खान के बेटे ने शेयर किया निजी तजुर्बा
Wed, 08 Apr 2026 01:35 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:35 PM IST
सार
Babil Khan: हाल ही में बाबिल खान ने डिप्रेशन की वजह से सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने बताया है कि वह अपने दिमाग को कैसे एक जगह पर रखते हैं।
विज्ञापन
बाबिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने हाल ही में मानसिक स्वास्थ्य, माइंडफुलनेस और ध्यान पर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने कैसे इन सबके जरिए अपने आपको जमीन से जुड़ा हुआ रखा। उन्होंने माइंडफुलनेस और अपने अंदर संतुलन खोजने के बारे में एक नया नजरिया पेश किया।
बाबिल ने ध्यान को बताया बुनियादी जरूरत
मनी कंट्रोल से बातचीत में बाबिल खान ने कहा कि उनके लिए ध्यान सिर्फ एक आदत से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे बुनियादी जरूरत बताया है। बाबिल ने इस बात पर भी जोर दिया कि ध्यान को किसी काम की तरह नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा मानना चाहिए।
अपने अनुभवों के बारे में बताते हुए बाबिल ने कहा, 'मेडिटेशन कोई 'काम' नहीं होना चाहिए। आपको अपने शरीर के अंदर ही अपनी सोच को इस तरह विकसित करना चाहिए कि यह अपने आप होने लगे और पूरे दिन आपके साथ रहे।'
विज्ञापन
माइंडफुलनेस से मन शांत रहता है
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक 'माइंडफुल' (सचेत) नजरिया अपनाने से मन शांत रहता है। उन्होंने बताया कि इससे हम हर पल में मौजूद रहते हैं, भले ही जिंदगी कितनी भी भाग-दौड़ भरी क्यों न हो।

खुद को स्वीकार करना शांति की नीव
उन्होंने आगे कहा 'आपको जानना होगा कि आप कौन हैं। आपको खुद से लड़ना नहीं है। बस अपनी सोच को इस तरह ढालना है कि आप पूरे दिन उसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। यह असल में खुद से प्यार करना ही है। उस मुकाम तक पहुंचने के लिए, सबसे पहले आपको खुद को स्वीकार करना होगा।'
बाबिल ने इस बात पर जोर दिया कि 'खुद को स्वीकार करना' ही सच्ची शांति की नींव है। उनका मानना है कि बिना किसी विरोध या आलोचना के, खुद को वैसे ही अपनाना जैसे आप हैं, अपने आप ही एक संतुलित और अनुशासित जिंदगी की ओर ले जाता है।

पान मसाला विज्ञापन केस में सलमान खान को राहत! राजस्थान हाई कोर्ट ने कम की एक्टर की मुश्किल
बाबिल का वर्कफ्रंट
बाबिल खान हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक पर थे। उन्होंने डिप्रेशन की वजह से ब्रेक लेने का फैसला किया था।
आखिरी बार बाबिल खान शो 'लॉगआउट' में नजर आए थे। बाबिल ने भोपाल में अपने एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भी फिर से शुरू कर दी है।