फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Irfan Khan and Babil Khan both played classical singer role in first film says mother sutapa

Babil Khan: बाबिल को मिला इरफान जैसा मौका, बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए सुतापा ने कही ये बात

Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 May 2025 12:04 AM IST
सार

Babil Khan Birthday: एक्टर इरफान खान की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पिता इरफान और बेटे बाबिल खान को एक तरह बताया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Irfan Khan and Babil Khan both played classical singer role in first film says mother sutapa
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इरफान खान के बेटे बाबिल खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। 15 मई को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है। वह 15 मई 1998 को पैदा हुए थे। बाबिल खान की मां सुतापा सिकदार ने आज उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। सुतापा ने इंस्टास्टोरी पर दो वीडियो एक साथ पोस्ट करते हुए यह मुबारकबाद दी है।

विज्ञापन

बाबिल को मां ने दी मुबारकबाद
सुतापा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है 'बाबिल खान आपको देर से जन्मदिन की मुबारकबाद। बाबा और आप दोनों ने अपनी पहली फिल्म में क्लासिकल सिंगर का रोल अदा किया है।' सुतापा ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। स्टोरी में इरफान खान और उनके बेटे बाबिल खान गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबिल ने किया फिल्मों से ब्रेक का ऐलान
इससे पहले बाबिल खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वह फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। बाबिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा 'बहुत हिम्मत, जुनून और आपसी सम्मान के साथ, साई राजेश सर और मैंने, दोनों एक साथ इस जादुई सफर पर साथ आए। दुर्भाग्य से, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण चीजें आगे नहीं बढ़ पाई, जैसा कि सभी ने योजना बनाई थी। चूंकि, मैं कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहा हूं, इसलिए मैं साई राजेश सर और फिल्म की टीम को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत प्यार है और हम भविष्य में जल्द ही मिलेंगे और एक साथ कुछ जादुई करेंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: इरफान के बेटे बाबिल ने लिया फिल्मों से ब्रेक, भावुक हुईं मां सुतापा; बोलीं- ‘हम वेकेशन पर जाएंगे’
 

विज्ञापन

बाबिल ने शेयर किया था वीडियो
हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर दावा किया जा रहा था कि इसे खुद बाबिल ने सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और फिर इसे डिलीट कर दिया। दावा किया गया कि इस वीडियो में बाबिल ने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स को फेक बताया था। इसके बाद बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था, जिससे विवाद और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed