फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ira Nupur Wedding couple reached Udaipur for traditional wedding shikhare was seen singing a song for Wife

Ira Nupur Wedding: उदयपुर में मिनी ड्रेस में नजर आईं आयरा, पत्नी के लिए स्पेशल गाना गाते दिखे नूपुर शिकरे

Sat, 06 Jan 2024 06:36 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

आयरा और नूपुर शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गए। यहां यह नई नवेली जोड़ी पारंपरिक रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगी। उदयपुर पहुंचने के बाद आयरा ने रिजॉर्ट की फोटो भी शेयर की है। 

विज्ञापन
Ira Nupur Wedding couple reached Udaipur for traditional wedding shikhare was seen singing a song for Wife
आयरा और नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा और नूपुर शिकरे 3 जनवरी को आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए। दोनों ने परिवार और अपने करीबियों की मौजूदगी में मैरिज पेपर पर हस्ताक्षर करके एक-दूसरे से शादी रचाई। अब ये नई नवेली जोड़ी अपने पारंपरिक शादी के लिए राजस्थान पहुंच गई है, जहां उदयपुर में 8-10 जनवरी के बीच दोनों पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

विज्ञापन

उदयपुर पहुंचे आयरा और नूपुर
शुक्रवार को आयरा और नूपुर उदयपुर पहुंचे। दोनो यहां ताज अरावली रिजॉर्ट में पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। शनिवार को आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर काले जैकेट और सफेद मिनी ड्रेस में अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन में आयरा ने लिखा, "क्योंकि हम पूरे हफ्ते ड्रेस-अप खेल रहे हैं'

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना गाते नजर आए नूपुर
वहीं, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आयरा ने फ्लाइट के अंदर की भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे और नुपुर दोनों एक दूसरे के कंधे पर सर रखकर सो रहे हैं। इसके बाद की स्टोरी में आयरा ने कार्यक्रम वाली जगह की भी कुछ झलकियां दिखाईं। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी नजर आए। वहीं, आयरा की स्टोरी में नूपुर शिकरे एक स्पेशल गाना गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। 
Manoj Bajpayee: शाहरुख के साथ रिश्तों पर मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- हम दो अलग दुनिया के लोग हो चुके

विज्ञापन

13 जनवरी को होगा रिसेप्शन
गौरतलब है कि आयरा और नूपुर की इस पारंपरिक शादी के लिए पूरे ताज अरावली रिजॉर्ट को बुक किया गया है। शादी समारोह में शामिल होने वाले 250 मेहमानों के लिए 176 कमरों को रिजर्व रखा गया है। शादी कार्यक्रम के बाद इस नई नवेली जोड़ी के लिए 13 जनवरी को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा।
Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां कुकिंग में हैं फिसड्डी, पति-बच्चों के लिए खाना बनाने से करती हैं परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed