फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ira Khan Nupur Shikhare wedding officiated by Zayn Marie as per reports says can not wait to marry you two

Ira Nupur Marriage: चचेरी बहन जैन मैरी ने उठाई आयरा खान-नूपुर शिकरे की शादी की जिम्मेदारी, निभाएंगी ये रस्में

Mon, 27 Nov 2023 03:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Nov 2023 03:35 PM IST
सार

कपल के प्री-वेडिंग की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अब आयरा ने एक और स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वे चचेरी बहन जैन मैरी के साथ नजर आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे कि दोनों की शादी उनकी चचेरी बहन ही करवाएंगी।

विज्ञापन
Ira Khan Nupur Shikhare wedding officiated by Zayn Marie as per reports says can not wait to marry you two
आयरा- नूपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने पिछले वर्ष सगाई की थी, जिसके बाद फैंस को उनकी शादी लके बेसब्री से इंतजार रहा है। आमिर खान की बेटी इरा खान अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे संग जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगी। कपल के प्री-वेडिंग की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अब आयरा ने एक और स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वे चचेरी बहन जैन मैरी के साथ नजर आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे कि दोनों की शादी उनकी चचेरी बहन ही करवाएंगी।
विज्ञापन


चचेरी बहन जैन मैरी ने उठाई आयरा खान-नूपुर शिकरे के शादी की जिम्मेदारी
हाल ही में, जैन मैरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आयरा खान और नूपुर शिकरे के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं । पहली तस्वीर में जैन को बीच में प्रमाण पत्र पकड़े हुए दिखाया गया है। वह सफेद और काले रंग की ड्रेस के ऊपर बैंगनी रंग का स्टोल पहने नजर आ रही हैं, जबकि आयरा बहन पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं। प्यारी तस्वीर साझा करते हुए जैन ने लिखा, "वह एक हॉट पंडित है!!! 'मैं आप दोनों की शादी कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 शादी में निभाएंगी ये रस्में

जैन मैरी खान आमिर खान के चचेरे भाई और 'कयामत से कयामत तक' के निर्देशक मंसूर खान की बेटी हैं। वह शकुन बत्रा की 2016 की फिल्म 'कपूर एंड संस' में सहायक निर्देशकों में से एक थीं। उन्हें 'मोनिका ओ माय डार्लिंग', 'मिसेज सीरियल किलर' और 'मेड इन हेवन' में देखा गया था। खबरों की मानें तो उन्हें आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'प्रीतम प्यारे' के लिए भी चुना गया है।

2024 में लेंगे सात फेरे
आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे संग जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगी। अगले वर्ष की शुरुआत में ही यह कपल शादी करेगी। 3 जनवरी को दोनों सात फेरे लेंगे। इससे पहले कपल के प्री- वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed