फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Investors did not ready to invest in Batwara 1947 because of Sunny Deols Muslim Character

'बंटवारा 1947' को क्यों नहीं मिल रहे थे निवेशक? निर्देशक ने बताई वजह; सनी देओल के रोल से जुड़ा है मामला

Thu, 20 Aug 2026 03:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Aug 2026 03:03 PM IST
सार

Batwara 1947: 'बंटवारा 1947' के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया है कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए इन्वेस्टर्स ढूंढने में काफी मुश्किल हुई।

विज्ञापन
Investors did not ready to invest in Batwara 1947 because of Sunny Deols Muslim Character
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बंटवारा 1947' के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया है कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए इन्वेस्टर्स ढूंढने में काफी मुश्किल हुई। इसकी वजह यह थी कि यह फिल्म बंटवारे के दौर पर आधारित है। इसमें सनी देओल एक मुस्लिम किरदार निभाया है। संतोषी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी रखने वाले कई फाइनेंसर चाहते थे कि एक्टर पारंपरिक एक्शन रोल करें। 
विज्ञापन


किस रोल में हैं सनी देओल?
फिल्ममेकर ने यह भी साफ किया कि कुछ रिपोर्ट्स और रिव्यू के उलट, देओल फिल्म में पाकिस्तानी किरदार नहीं निभा रहे हैं। इसके बजाय, वह एक ऐसे भारतीय मुस्लिम का किरदार निभा रहे हैं, जिसे बंटवारे के दौरान खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए पाकिस्तान जाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

Investors did not ready to invest in Batwara 1947 because of Sunny Deols Muslim Character
'बंटवारा 1947' - फोटो : साभार@imdb
क्या चाहते थे इन्वेस्टर्स?
संतोषी ने गलाटा इंडिया से बातचीत में बताया कि हालांकि इन्वेस्टर्स सनी देओल के साथ उनके कोलेबोरेशन को लेकर उत्साहित थे। मगर वे चाहते थे कि फिल्ममेकर वैसी ही एक्शन फिल्में बनाएं जैसी उनकी पिछली फिल्में 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' थीं।

Khalifa X Review: दर्शकों को पसंद आई पृथ्वीराज सुकुमारन की स्क्रीन प्रेजेंस, पर यहां चूकी मलयालम फिल्म 'खलीफा'

इन्वेस्टर्स ने क्यों किया फंड देने से इंकार?
  • संतोषी ने बताया कि मुंबई में ज्यादातर इन्वेस्टर्स को जब पता चला कि सनी देओल और मैं एक फिल्म कर रहे हैं, तो वे चाहते थे कि मैं एक रेगुलर एक्शन फिल्म बनाऊं। 
  • वे ऐसी फिल्म के लिए तैयार नहीं थे जिसमें सनी एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हों।
  • जब इन्वेस्टर्स को पता चला कि देओल बंटवारे पर आधारित ड्रामा में एक मुस्लिम व्यक्ति के तौर पर गंभीर भूमिका निभाएंगे, तो उन्होंने 'बंटवारा 1947' को फंड देने से इनकार कर दिया। 
  • संतोषी ने कहा कि देओल ने पहले भी मुस्लिम किरदार निभाए होंगे, लेकिन इस फिल्म में उनका किरदार मिजाज और ट्रीटमेंट के मामले में अलग है।

Investors did not ready to invest in Batwara 1947 because of Sunny Deols Muslim Character
सनी देओल, राजकुमार संतोषी, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों 'रिस्की' मानी गई थीम?
फिल्ममेकर ने कहा कि किरदार का सफर ही फिल्म का मुख्य हिस्सा है और उसे सिर्फ पाकिस्तानी कहना उसके बैकग्राउंड और हालात को कमतर आंकने जैसा होगा।
उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए एक बड़ी समस्या बन गई; इन्वेस्टर्स इतना साहसी और जोखिम भरा विषय नहीं चुनना चाहते थे। आजकल ऐसा माहौल बन गया है कि अगर आप पाकिस्तान का नाम भी लें, तो आपको देश-विरोधी मान लिया जाता है।'

आमिर खान ने किया सपोर्ट
संतोषी ने बताया 'आमिर को इस बारे में पता था। वे बहुत सहयोगी थे और उन्होंने कहा कि अगर कोई और प्रोड्यूस नहीं करेगा, तो वे इसे प्रोड्यूस करेंगे।'
फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि टीम ने अलग-अलग प्रोड्यूसर्स से संपर्क किया और सनी देओल ने भी फाइनेंस का इंतजाम करने की कोशिश की। लेकिन यह मुद्दा इन्वेस्टर्स के लिए एक रुकावट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed