फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indias Got Latent Row: YouTuber Ranveer Allahbadia continuously out of contact says Police

India's Got Latent Row: पुलिस की पहुंच से लगातार दूर रणवीर, जांच एजेंसी को भी नहीं दिया कोई जवाब

Tue, 18 Feb 2025 07:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Feb 2025 07:26 AM IST
सार

Indias Got Latent Row: शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ शिकायत दर्ज है। पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने उनके बयान दर्ज होने हैं, लेकिन यूट्यूबर लगातार इनके संपर्क से दूर हैं।
 

विज्ञापन
Indias Got Latent Row: YouTuber Ranveer Allahbadia continuously out of contact says Police
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिनों कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर उनकी जमकर आलोचना हुई, वहीं  यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज है। पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने उनके बयान दर्ज होने हैं, लेकिन रणवीर लगातार इनके संपर्क से दूर हैं। तलब किए जाने के बावजूद अब तक उन्होंने किसी जांच एजेंसी को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन


Ranveer Allahbadia: पहले हुए नाराज, अब रणवीर के साथ आए गौरव तनेजा; पुलिस पर निकाली भड़ास

विज्ञापन

अब तक नहीं दिया जांच एजेंसियों को जवाब
मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने एक साझा बयान में कहा है कि यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर ही हैं। पुलिस ने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग, गुवाहाटी पुलिस और जयपुर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में नाम आने के बाद उन्होंने अभी तक जांच एजेंसियों को जवाब नहीं दिया है।

IGL Row: अश्लील टिप्पणी मामले में इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी सदस्यों पर FIR; रणवीर समेत तीन मुख्य आरोपी

इस तारीख को है रणवीर की पेशी

महाराष्ट्र साइबर सेल और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं है। मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने एक साझा बयान में कहा, 'महाराष्ट्र साइबर विभाग ने रणवीर को 24 फरवरी को पेश होने को कहा है'।

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा SC, की गई सभी FIR साथ जोड़ने की मांग

विज्ञापन

शो में परिवार और माता पिता पर की अश्लील टिप्पणी

महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर रणवीर को 24 फरवरी को पेश होने के लिए तलब किया है। साइबर सेल रणवीर और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में रणवीर ने परिवार एवं माता पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं, कॉमेडियन समय रैना को भी 18 फरवरी को साइबर सेल के सामने पेश होने को कहा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी मामले की जांच की है और अल्लाहबादिया, रैना और अन्य को समन जारी किया है।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed