Ranveer Allahbadia: पहले हुए नाराज, अब रणवीर के साथ आए गौरव तनेजा; पुलिस पर निकाली भड़ास
Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर गौरव तनेजा विवादित टिप्पणी मामले पर पहले तो रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ थे, लेकिन अब वह रणवीर के साथ हैं। उन्होंने अपनी वीडियो में पुलिस पर निशाना साधा है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Gaurav Taneja (Flying Beast) (@taneja.gaurav)
देश के युवाओं में बची है समझदारी
वीडियो में गौरव ने कहा है 'जब शुरू में यह विवाद पैदा हुआ तो मुझे लगा कि इस देश के युवाओं में थोड़ी सी समझदारी बची है, सभी लोग बेवकूफ नहीं है। मुझे लगा कि जब उनकी परंपरा और संस्कृति की बात आएगी तो वह लड़ेंगे, जो कि सही है। शो में बहुत सी बकवास बातें कही गईं। ऐसे नहीं होना चाहिए था। लेकिन अब क्या हो रहा है?'
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy: कॉमेडियन गौरव कपूर ने रणवीर की ली चुटकी, बोले- इतनी जल्दी कौन माफी मांगता है
विवादित टिप्पणी मामले पर रणवीर के साथ गौरव
यूट्यूबर ने कई लोगों को समन भेजे जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा 'मैं कह रहा हूं कि आप जाएं और सुंदर पिचई को ढूंढें। जब आप अभद्र भाषा वाली वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हो, तो क्या इसे पकड़ने का कोई तरीका नहीं है? आप सुंदर पिचई को क्यों नहीं पकड़ते? क्योंकि आप ऐसा नहीं कर सकते। आप सिर्फ कमजोर लोगों को पकड़ सकते हो।' उन्होंने कहा कि 'अब हर कोई देख रहा है कि क्या हो रहा है। यह वह लोकतंत्र नहीं है, हम जिसके लिए वोट करते हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Nadaaniyan: रिलीज हुआ नादानियां का दूसरा गाना; खुशी के साथ इब्राहिम की केमेस्ट्री देखकर फैंस बोले- असली हीरो
क्या है पूरा मामाल?
ख्याल रहे कि समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी के मां-बाप पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर दर्शक नाराज हो गए। कई लोगों ने रणवीर के खिलाफ पुलिस केस कर दिया। मामला जब ज्यादा आगे बढ़ा तो समय रैना ने इस शो के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए। रणवीर इलाहादिया ने इस मामले में माफी मांगी है। पुलिस ने इस मामले में रणवीर को 24 फरवरी से पहले उपस्थित होने को कहा है।