फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian women cricket player jemimah rodrigues and shafali verma in too much chat show with kajol twinkle

'यकीन नहीं हुआ, लगा जैसे सपना है', काजोल-ट्विंकल के शो पर जेमिमा-शेफाली ने सुनाई वर्ल्ड कप जीत की कहानी

Thu, 27 Nov 2025 05:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 27 Nov 2025 05:31 PM IST
सार

Too Much With Kajol-Twinkle: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली और जेमिमा, काजोल-ट्विंकल के चैट शो में पहुंची हैं। इसका प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों विश्व कप जीत की कहानी सुनाती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Indian women cricket player jemimah rodrigues and shafali verma in too much chat show with kajol twinkle
टू मच चैट शो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्डकप जीत इतिहास रच दिया था। टीम की दो खिलाड़ी शेफाली वर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स, काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो 'टू मच' में पहुंची हैं, जिसका प्रोमो जारी हुआ है। इसमें वह वर्ल्ड कप जीत के आखिरी पलों को साझा कर रही हैं। चलिए पढ़ते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


विश्वकप जीत के आखिरी पलों को किया शेयर
चैट शो 'टू मच' के प्रोमो में अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने खिलाड़ियों से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि फाइनल मैच के आखिरी पलों में तो बहुत प्रेशर रहा होगा, तो उसे उन्होंने कैसे हैंडल किया। इस पर जेमिमा ने कहा- ‘सच बात ये है कि जब लास्ट विकेट गया और हम सभी जीतने के बाद भाग रहे थे और खुश हो रहे थे। लेकिन हम सभी को यकीन नहीं हो रहा था कि हम वाकई जीत गए हैं, हमें लगा कि हम अभी भी सपना देख रहे हैं।’
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)



‘मतलब पूरी हिंदी फिल्म थी’
आगे प्रोमो में शेफाली वर्मा ने बोला- ‘जीतने के बाद हम सभी बात कर रहे थे कि अच्छा ऐसा महसूस होता है विश्व कप जीतने के बाद।’ फिर काजोल ने बोला- ‘मतलब वो पूरी हिंदी फिल्म थी, प्रेशर, क्लाइमैक्स सब कुछ। हम दर्शक रो रहे थे, तालियां बजा रह थे और बहुत खुश थे।’

यह खबर भी पढ़ें: साउथ फिल्मों का मेगा बजट सुनकर हो जाएंगे हैरान, इसमें दिखेगा रोमांस, हॉरर, थ्रिलर और एक्शन का तड़का

टीम इंडिया ने रचा था इतिहास
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 03 नवंबर को मैच में इतिहास रच दिया था। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। इस जीत ने देशवासियों को भावविभोर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed