फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian movie released again in chennai Kamal Haasan fans burst fireworks in the theatre watch viral video

Indian: फिर से रिलीज हुई 'इंडियन', कमल हासन के फैंस ने मचाया हल्ला, थिएटर में की जमकर आतिशबाजी

Sat, 08 Jun 2024 08:25 AM IST
Vishal Verma विशाल वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

'इंडियन 2' की रिलीज से पहले इसके पहले भाग को फिर से रिलीज किया गया है। इससे कमल हासन के फैंस इतने उत्साहित हो गए कि थिएटर के अंदर ही आतिशबाजी करने लगे।

विज्ञापन
Indian movie released again in chennai Kamal Haasan fans burst fireworks in the theatre watch viral video
फिल्म 'इंडियन' - फोटो : एक्स @@Prashu94Haasan

विस्तार

कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके फैंस लंबे समय से इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले दर्शकों के पास इसके पहले भाग को देखने का सुनहरा मौका है। दरअसल, चेन्नई में 'इंडियन' को फिर से रिलीज किया गया है, जहां कमल के फैंस फिल्म का जमकर मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन


Adhyayan Suman: थप्पड़ कांड के बाद कंगना रणौत के समर्थन में आए अध्ययन सुमन, जानें अभिनेता ने क्या कहा?
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चेन्नई के कमला सिनेमा में कमल हासन के प्रशंसकों की भारी भीड़ देखी गई। दर्शकों का एक समूह तो 'इंडियन इज बैक' के प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनकर आया था। थिएटर में खूब हो-हल्ला देखने को मिला। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो सिनेमाघर के अंदर ही आतिशबाजी शुरू कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परदे के सामने ही करने लगे आतिशबाजी 
वायरल वीडियो में थिएटर में मौजूद दर्शकों को चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। परदे के सामने आतिशबाजी की जा रही है और लोग वीडियो बना रहे हैं। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इस आतिशबाजी से कोई नुकसान हुआ या नहीं। मालूम हो कि 'इंडियन' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें कमल हासन के साथ-साथ मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर ने भी अभिनय किया था। 

Shilpa Shetty Birthday: 17 की उम्र में हुआ था शिल्पा के करियर का श्रीगणेश, लेकिन जल्द ही मंडराने लगा था खतरा

'इंडियन 2' में ये कलाकार आएंगे नजर
'इंडियन 2' का निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी और सिद्धार्थ ने भी काम किया है। पहले यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में तारीख को पीछे खिसका दिया गया। पहले खबर थी कि काजल अग्रवाल भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी, लेकिन एक ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में निर्देशक ने सभी को चौंकाते हुए बताया कि काजल 'इंडियन 2' के बजाय 'इंडियन 3' में दिखाई देंगी।

Dimple Kapadia: 'सागर' जैसी आंखों वाली डिंपल का आज भी बरकरार है जलवा, टॉप टेन फिल्मों में 'रुदाली' भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed