फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Films with highest Opening Day advance booking Jawan Bahubali 2 Pathan KGF Chapter 2

Advance Booking: पहले दिन के लिए इन फिल्मों के टिकट की हुई थी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग, दिलचस्प है सूची

Fri, 28 Jun 2024 03:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

'कल्कि 2898 एडी' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के 20,93,904 टिकट बिके थे। इससे पहले भी कई फिल्में ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। हालांकि, उनका आंकड़ा 'कल्कि 2898 एडी' की तुलना में काफी कम था। 
 

विज्ञापन
Indian Films with highest Opening Day advance booking Jawan Bahubali 2 Pathan KGF Chapter 2
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म पिछले कई महीनों से चर्चा में बनी हुई है और अभी कई दिन तक यही हाल रहने वाला है। इस फिल्म की प्री-बुकिंग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के 20,93,904 टिकट बिके थे। इससे पहले भी कई फिल्में ऐसी आ चुकी हैं, जिनके पहले दिन के टिकट को दर्शकों ने एडवांस में ही धड़ाधड़ खरीद डाला था। इन फिल्मों में 'जवान', 'बाहुबली 2', 'पठान' और 'केजीएफ चैप्टर 2' शामिल हैं।

विज्ञापन

Indian Films with highest Opening Day advance booking Jawan Bahubali 2 Pathan KGF Chapter 2
फिल्म 'बाहुबली 2' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

बाहुबली 2 

'बाहुबली 2' को 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के पहले दिन के लिए 6,50,000 लाख टिकट एडवांस में ही बिक गए थे। फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1788.06 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Films with highest Opening Day advance booking Jawan Bahubali 2 Pathan KGF Chapter 2
फिल्म 'जवान' - फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47

जवान

'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बने पिछले कई रिकॉर्ड्स को धव्स्त करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख खान और नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म के पहले दिन के लिए 5,57,00 टिकट एंडवास में बुक हुए थे। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,160 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन

Indian Films with highest Opening Day advance booking Jawan Bahubali 2 Pathan KGF Chapter 2
फिल्म 'पठान' - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

पठान

शाहरुख खान की ही एक और फिल्म 'पठान' को लेकर भी दर्शकों में जोरदार उत्साह देखा गया था। इसके पहले दिन के लिए 5,56,000 टिकट पहले ही बुक हो चुके थे। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया था। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। सैकनिल्क के अनुसार, पठान ने वर्ल्डवाइड 1,055 करोड़ रुपये कमाए थे।

Indian Films with highest Opening Day advance booking Jawan Bahubali 2 Pathan KGF Chapter 2
केजीएफ चैप्टर 2  - फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash

केजीएफ चैप्टर 2 

'केजीएफ चैप्टर 1' की सफलता के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसका दूसरा भाग भी टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के पहले दिन के लिए 5,15,000 टिकट एंडवास में बुक कर लिए गए थे। फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी और संजय दत्त ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। इसकी कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,215 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed