फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian 2 star Siddharth Ashika Ranganath miss you R Madhavan Lokesh Kanagaraj release film 1st look poster

Miss You: 'इंडियन 2' के बाद 'मिस यू' से धूम मचाएंगे सिद्धार्थ, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर

Thu, 06 Jun 2024 04:07 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 06 Jun 2024 04:07 PM IST
सार

साउथ अभिनेता सिद्धार्थ अब 'इंडियन 2' के बाद 'मिस यू' में नजर आएंगे। आर माधवन, निर्देशक लोकेश कनगराज और शिवकार्तिकेयन ने अभिनेता की फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन
Indian 2 star Siddharth Ashika Ranganath miss you R Madhavan Lokesh Kanagaraj release film 1st look poster
मिस यू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ अभिनेता सिद्धार्थ इन दिनों 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं अब उनकी अगली फिल्म पर बड़ी जानकारी सामने आई है। अभिनेता की अगली फिल्म का नाम 'मिस यू' है। सिद्धार्थ अपनी अगली रोमांटिक फिल्म 'मिस यू' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म का पहला पोस्टर भी आज गुरुवार, 6 जून को अभिनेता आर माधवन, निर्देशक लोकेश कनगराज और शिवकार्तिकेयन द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन

आर माधवन ने जारी किया पोस्टर
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, 'कई अवॉर्ड जीतने वाली 'चिट्ठा' के बाद मेरे प्यारे भाई सिड ने कई सालों के बाद एक प्रेम कहानी शुरू की है। रोजेज आर रेड, वायलेट आर ब्लू। सिड की अगली रोमांस फिल्म 'मिस यू' है। हम जानते हैं कि आप सभी ने भी उन्हें मिस किया होगा।'

View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
इसके साथ ही शिवकार्तिकेयन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे भाई सिद्धार्थ की 'मिस यू' का पहला लुक जारी करते हुए खुशी हो रही है।' पोस्टर में सिद्धार्थ लाल शर्ट और नीली जींस पहने हुए एक हाइकर बैग लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। 'मिस यू' का निर्देशन एन राजशेखर ने किया है और संवाद अशोक आर ने लिखे हैं। फिल्म को 7 माइल्स पर सेकंड द्वारा द्वारा निर्मित किया जाएगा। सिद्धार्थ के अलावा फिल्म में इसमें आशिका रंगनाथ, करुणाकरण, बाला सरवनन, लोल्लू सभा मारन और अन्य भी हैं।

विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ को आखिरी बार तमिल फिल्म 'चिट्ठा' में देखा गया था, जिसे समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब अभिनेता अगली बार कमल हासन की 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ 'इंडियन 2' में एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है। शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed