फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian 2 director Shankar reveals why he is not working with AR Rahman in Kalki 2898 AD star Kamal Haasan film

Indian 2: 'इंडियन 2' के निर्देशक शंकर का खुलासा, इस वजह से फिल्म से नहीं जुड़े एआर रहमान

Sat, 06 Jul 2024 07:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 06 Jul 2024 07:51 PM IST
सार

मशहूर निर्देशक शंकर एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म में मशहूर संगीतकार एआर रहमान के साथ काम ना कर पाने पर बात की है। 

विज्ञापन
Indian 2 director Shankar reveals why he is not working with AR Rahman in Kalki 2898 AD star Kamal Haasan film
एआर रहमान- शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुपरस्टार अभिनेता कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' की रिलीज में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में  दर्शकों को लंबे समय के बाद सेनापति को देखने का मौका मिलेगा। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिससे दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। फिल्म की रिलीज की तारीख अब काफी नजदीक है, ऐसे में काफी जोर शोर से इसका प्रमोशन भी किया जा रहा है। हाल में ही एक प्रमोशन के दौरान फिल्म के निर्देंशक शंकर ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। 

विज्ञापन


बताया एआर रहमान के साथ काम ना कर पाने की वजह
मशहूर निर्देशक और कमल हासन की फिल्म 'इंडियन' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता कमल हासन के कई शानदार रूप देखने को मिले थे। इस फिल्म में मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान ने संगीत दिया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म का हर एक गाना चार्टबस्टर था, जिसे काफी सुना गया था। आज भी लोग इस फिल्म के गाने को सुनना पसंद करते हैं। हालांकि, इस बार 'इंडियन 2' में निर्देशक एआर रहमान की बजाय अनिरुद्ध रविचंदर के साथ काम कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस के पीछे का कारण बताया है। 
विज्ञापन

Virat-Anushka: लंदन शिफ्ट होने वाले हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ? सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे अटकलें
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत तौर पर अनिरुद्ध को करते हैं पसंद 
फिल्म के निर्देशक शंकर ने कहा, जब उन्होंने 'इंडियन 2' को शुरू करने की योजना बनाई, तब एआर रहमान '2.0' को लेकर व्यस्त थे। कमल हासन ने उन्हें पहले ही अपनी तारीखें उन्हें दे दी थीं और सभी शूटिंग के लिए तैयार थे। ऐसे में रहमान के लिए इस फिल्म से जुड़ना असंभव था, क्योंकि वह '2.0' जैसी चुनौतीपूर्ण फिल्म के लिए संगीत बना रहे थे। इसके अलावा निर्देशक ने आगे कहा कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर अनिरुद्ध के साथ काम करना पसंद भी है, इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए उन्हें चुना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह युवान शंकर राजा, हैरिस जयराज और संतोष नारायणन जैसे संगीतकारों के काम को पसंद करते हैं और उनके साथ भी काम करना चाहेंगे। 
'कल्कि 2898 एडी' ने गाड़े झंडे, जानें 10वें दिन का कलेक्शन
12 जुलाई को रिलीज होगी 'इंडियन 2' 
बताते चलें कि 'इंडियन 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कमल हासन एक बार फिर से भ्रष्टाचार से लड़ते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इंडियन का अगला भाग है, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म में 'कल्कि 2898 एडी' अभिनेता कमल हासन, मनीषा कोईराला, उर्मिला मांतोडकर आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में कमल हासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म को निर्माताओं द्वारा फ्रेंचाइजी में तब्दील कर दिया गया है और इसका अगला भाग 12 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाला है। शंकर अपनी इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। 
Juhi Chawla: जय मेहता की शादी से पहले मां ने उठाया था यह बड़ा कदम, जूही चावला बोलीं- मैं सबकुछ खो रही थी...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed