फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India's Got Latent Controversy Samay Raina Opens Up About India Tour Following Only this Person on instagram

Samay Raina: विवाद के बीच समय रैना ने इंडिया टूर को लेकर कही यह बात; सिर्फ एक खास शख्स को कर रहे फॉलो

Thu, 20 Mar 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Mar 2025 09:32 PM IST
सार

Samay Raina: हाल ही में समय रैना को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो को लेकर पुलिस ने तीसरा समन भेजा था। इस बीच कॉमेडियन ने एक पोस्ट के जरिए अपने इंडिया टूर को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
India's Got Latent Controversy Samay Raina Opens Up About India Tour Following Only this Person on instagram
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

समय रैना एक बार फिर से खबरों में छाए हुए हैं। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो से जुड़े विवाद के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उन्हें पहले दो बार समन भेजा, लेकिन वह पेश नहीं हुए। अब तीसरी बार समन जारी किया गया है। इस बीच समय का एक सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने इंडिया टूर को टालने की बात कही है।

विज्ञापन

L2 Empuraan: पृथ्वीराज सुकुमारन बोले- ‘ये मलयालम फिल्मों का सुनहरा दौर है’, मोहनलाल संग काम करके खुश

विज्ञापन

समय ने टाला इंडिया टूर

समय ने लिखा, "हेल्लो दोस्तों, मैं अपने इंडिया टूर को री-शेड्यूल कर रहा हूं। आप सभी को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। जल्द मिलते हैं।" यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। उनके इस फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया है, खासकर तब जब वह कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। 
Chhaava Box Office Collection Day 35: 'छावा' का जादू बरकरार, पांचवें हफ्ते में इतने करोड़ का हुआ कारोबार

इंस्टाग्राम पर केवल इन्हें फॉलो कर रहे समय रैना

पूरे विवाद के बीच समय रैना से जुड़ी एक रोचक बात भी सामने आई है। वह इस समय इंस्टाग्राम पर केवल राखी सावंत को ही फॉलो कर रहे हैं। दरअसल, शो को लेकर हुए विवाद के बाद राखी ने रणवीर अल्लाहबादिया को माफ कर देने की वकालत की थी। बता दें कि इस विवादित शो का राखी भी हिस्सा रह चुकी हैं। इसके लिए उन्हें समन जारी किया जा चुका है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?

'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इस छोटे से क्लिप में शो में मेहमान के रूप में आए रणवीर अल्लाहबादिया माता-पिता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते दिखे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा शो के मेकर्स और रणवीर अल्लाबादिया पर फूट पड़ा था। इसके बाद कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही, समन भेजकर उनसे पूछताछ भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed