फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prithviraj Sukumaran Upcoming Directorial L2 Empuraan Talk About Malayalam Film Industry Golden Phase

L2 Empuraan: पृथ्वीराज सुकुमारन बोले- ‘ये मलयालम फिल्मों का सुनहरा दौर है’, मोहनलाल संग काम करके खुश

Thu, 20 Mar 2025 09:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Mar 2025 09:20 PM IST
सार

हाल ही में मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज हुआ। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बदलते दौर, सुनहरे दौर पर बात की।

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran Upcoming Directorial L2 Empuraan Talk About Malayalam Film Industry Golden Phase
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi

विस्तार

साल 2019 में फिल्म ‘लूसिफेर’ रिलीज हुई, इसमें मलयालम फिल्मों के नामी अभिनेता मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म की अगली कड़ी ‘एल2: एम्पुरान’ को अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी लॉन्च हुआ, इस मौके पर निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनेता मोहनलाल, मलयालम फिल्म उद्योग और अपनी आने वाली फिल्म को लेकर पीटीआई से लंबी बातचीत की।

विज्ञापन


मलयालम फिल्मों का सुनहरा दौर चल रहा है 
पृथ्वीराज सुकुमारन कहते हैं, ‘इस समय मलयालम फिल्म उद्योग का सुनहरा दौर चल रहा है। हम बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं। कलाकार बेहतरीन अभिनय कर रहे हैं। आज हमारी फिल्म इंडस्ट्री उस मुकाम पर आ गई, जब बड़े बजट की फिल्में बनाने के बारे में सोच सकती है। मुझे यकीन है कि ‘एल2: एम्पुरान’ फिल्म इस सोच को आगे ले जाने की कोशिश करेगी।’   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli L2 Empuraan: एसएस राजामौली ने की मोहनलाल की तारीफ, ‘एल2: एम्पुरान’ के ट्रेलर को बताया ब्लॉकबस्टर  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prithviraj Sukumaran (@therealprithvi)


 

Prithviraj Sukumaran Upcoming Directorial L2 Empuraan Talk About Malayalam Film Industry Golden Phase
फिल्म एल2: एम्पुरान में मोहनलाल निभा रहे हैं मुख्य भूमिका - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

मोहनलाल को तीसरी बार निर्देशित किया 
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ में भी मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। वह तीसरी बार इस दिग्गज अभिनेता को निर्देशित कर रहे हैं। वह खुद को लकी मानते हैं कि इतनी बार मोहनलाल के साथ काम करने का मौका मिला। निर्देशक कहते हैं, ‘मोहनलाल सर के कारण ही हमारी पीढ़ी सिनेमा का हिस्सा बनी है। मैं खुद को लकी मानता हूं कि आज उनके बगल में बैठा हूं और उन्हें तीन बार निर्देशित कर चुका हूं।’   

ये खबर भी पढ़ें: Hindi Movies: 'अय्या' से लेकर 'नाम शबाना' तक, हिंदी सिनेमा में भी अभिनय का दम दिखा चुके हैं पृथ्वीराज 

रजनीकांत की प्रतिक्रिया से मिली खुशी 
निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को भी निर्देशित करने का मौका मिला था, आगे चलकर ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। लेकिन हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म का ट्रेलर उन्होंने रजनी सर को दिखाया। रजनीकांत ने उनको बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी।  पृथ्वीराज सुकुमारन कहते हैं, ‘कुछ दिन पहले, मुझे रजनी सर से मिलने और उन्हें फिल्म का ट्रेलर दिखाने का मौका मिला। उन्होंने जो कुछ भी फिल्म के बारे में कहा, वह मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं है। मैं इन बातों को, यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा।’ फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च को मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed