फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India Rappers Faced Controversies Honey Singh Raftaar Emiway Bantai Badshah

Indian Rappers: बादशाह से पहले भी विवादों में घिर चुके हैं ये भारतीय रैपर्स, एक पर लगा घरेलू हिंसा का आरोप

Sat, 16 Nov 2024 12:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 16 Nov 2024 12:57 AM IST
सार

Indian Rappers Controversy:मशहूर भारतीय रैपर बादशाह इन दिनों एक विवादों में घिर गए हैं। उन पर उनके गाने बवाल को लेकर एक करार के तहत तय पैसे न देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब किसी भारतीय रैपर पर इस तरह का कोई आरोप लगा है।
 

विज्ञापन
India Rappers Faced Controversies Honey Singh Raftaar Emiway Bantai Badshah
भारतीय रैपर्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रैपर बादशाह पर एक मीडिया कंपनी बकाया पैसे को लेकर केस दर्ज कराया है। कंपनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बादशाह के  'बवाल' गाने को लेकर एक करार के तहत तय फीस का भुगतान नहीं किया है। इस आरोप के लगते ही मशहूर भारतीय रैपर विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब किसी भारतीय रैपर का किसी विवाद से सामना हुआ है। आज, इस कड़ी में हम बात करेंगे उन भारतीय रैपर्स का, जो किसी न किसी वजह से विवादों में रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

India Rappers Faced Controversies Honey Singh Raftaar Emiway Bantai Badshah
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

हनी सिंह
यो यो हनी सिंह के नाम से मशहूर भारतीय रैपर देश के सबसे लोकप्रिय रैपर्स में से एक हैं। अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी वर्ष 2011 में शालिनी तलवार से हुई थी। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं और साल 2022 में इनका तलाक हो गया था। उनकी पूर्व पत्नी ने उनके और उनके परिवार पर उनका मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक हिंसा करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद हनी सिंह को काफी मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

India Rappers Faced Controversies Honey Singh Raftaar Emiway Bantai Badshah
एमिवे बनटाय - फोटो : इंस्टाग्राम @emiwaybantai

एमिवे बनटाय
एमिवे बनटाय को पसंद करने वाले फैंस की लंबी कतार है। साल 2018 में  उनका एक और मशहूर और लोकप्रिय रैपर रफ्तार के साथ उनके मतभेद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल एक इंटरव्यू में रफ्तार ने कहा था कि रैपर्स पैसा नहीं कमा पा रहे हैं, जिसमें उन्होंने एमिवे का जिक्र करते हुए कहा कि वो काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी पैसा बनाने में अभी समय लगेगा। इस पर एमिवे उनसे नाराज हो गए थे और दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कई तरह के डिस ट्रैक निकाले थे। उस वक्त ये विवाद काफी सु्र्खियों में रहा था। 

विज्ञापन

India Rappers Faced Controversies Honey Singh Raftaar Emiway Bantai Badshah
रफ्तार - फोटो : इंस्टाग्राम @raftaarmusic

रफ्तार 
रफ्तार को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वो देश के शीर्ष रैपर्स में से एक हैं। इन दिनों वह एमटीवी के रैप पर आधारित शो हसल के चौथे सीजन में नजर आ रहे हैं। रफ्तार वैसे तो इंडस्ट्री में सबसे अच्छे संबंध रखने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका साल 2018-2020 में एमिवे और मुंहफाड़ के साथ हुआ विवाद काफी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा वो हनी सिंह पर उनके पुराने गानो में क्रेडिट ना देने को लेकर भी आरोप लगाते रहे हैं, जिससे वो लगातार हनी सिंग के फैंस के निशाने पर रहे हैं। 
Shoojit Sircar: दिवंगत इरफान के बेटे बाबिल के साथ काम कर रहें हैं शूजित सरकार, अभिनेता संग दोस्ती पर की बात

India Rappers Faced Controversies Honey Singh Raftaar Emiway Bantai Badshah
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @badboyshah

बादशाह
बादशाह कई मौकों पर विवादों का सामना करते नजर आए हैं। हालिया विवाद के अलावा पिछले साल मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदूवादी संगठन ने उनके गाने सनक को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने रैपर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए उनपर हिंदू धार्मिक भावनाएं आहात करने का आरोप लगाया था। संगठन की ओर से कहा गया था कि 'सनक' अभद्र तरह के संबोधनों से भरा गीत है, जिसमें भोलेनाथ शब्द का इस्तेमाल कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। इस विवाद ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
Oscars 2025: ऑस्कर 2025 को होस्ट करेंगे जाने-माने कॉमेडियन कॉनन ओ'ब्रायन, अकादमी ने खास अंदाज में की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed