{"_id":"6acf8b5660b6f799a90a6959","slug":"honey-singh-summoned-by-maharashtra-cyber-for-questioning-on-october-16-look-out-circular-may-follow-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनी सिंह: महाराष्ट्र साइबर ने रैपर को पूछताछ के लिए बुलाया; 2 दिन का दिया समय; पेश नहीं होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हनी सिंह: महाराष्ट्र साइबर ने रैपर को पूछताछ के लिए बुलाया; 2 दिन का दिया समय; पेश नहीं होने पर होगी कार्रवाई
Wed, 14 Oct 2026 07:34 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:34 PM IST
सार
Honey Singh: रैपर और सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र साइबर ने उन्हें 16 अक्तूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
यो यो हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और ट्रेंड-सेटिंग रैपर्स और सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने ब्लू आइज, ब्राउन रंग, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट और लव डोज जैसे पॉपुलर गाने दिए हैं। लेकिन अब वे एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।
पेश नहीं हुए तो होगी ये कार्रवाई
यह मामला एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र साइबर इस मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर हनी सिंह इस बार भी पूछताछ के लिए पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Trending Videos
हनी सिंह मुंबई कॉन्सर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन बार समन मिलने के बाद भी नहीं हुए पेश
महाराष्ट्र साइबर के सूत्रों के मुताबिक, हनी सिंह को इससे पहले भी तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। बताया गया कि उन्होंने विदेश में होने की वजह से पेश न हो पाने की बात कही थी। अब उन्हें एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
इससे पहले 5 अक्तूबर को भी हनी सिंह को पूछताछ के लिए पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से पेश होने के लिए और समय मांगा था। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की ओर से जानकारी का इंतजार है।

क्या है पूरा मामला?
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: प्रार्थना सभा में तुकाराम मुंढे के साथ शामिल हुए ये सितारे, दिवंगत अभिनेता को दी श्रद्धांजलि
- यह मामला हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है।
- शिकायतकर्ता ने उनके प्रदर्शन के दौरान कही गई बातों पर आपत्ति जताते हुए महाराष्ट्र साइबर में शिकायत दर्ज कराई थी।
- इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा।
- अब जांच एजेंसी इस मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर: प्रार्थना सभा में तुकाराम मुंढे के साथ शामिल हुए ये सितारे, दिवंगत अभिनेता को दी श्रद्धांजलि