Kiran Bedi: बनने जा रही देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी की बायोपिक, पर्दे पर देख पाएंगे किरण बेदी की कहानी
बीते कुछ समय से बायोपिक फिल्मों का निर्माण काफी बढ़ा है। इस कड़ी में भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर भी बायोपिक बनाए जाने का एलान किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बायोपिक किसी प्रेरणादायी शख्सियत की जिंदगी से लोगों को रूबरू कराने और उन्हें प्रेरित करने का एक बेहतरीन तरीका है। बीते कुछ समय में कई बेहतरीन बायोपिक फिल्में बनी हैं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा भी है। जल्द ही फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक 'चंदू चैंपियन' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इस बीच अब भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी डॉ किरण बेदी पर भी बायोपिक बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
किरण बेदी पर बनेगी बायोपिक
दर्शक जल्द ही किरण बेदी की जिंदगी को पर्दे पर देख पाएंगे। बीते मंगलवार, 11 जून को फिल्म के निर्माताओं ने एक वीडियो जारी करते हुए इसकी घोषणा की है। इस बायोपिक का नाम 'बेदी : द नेम यू नो, द स्टोरी यू डोंट' रखा गया है। वीडियो लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए खुद किरण बेदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंन बताया कि पहले भी कई बार उन्हें उनके जीवन पर फिल्म बनाने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्हें लगता है कि अब ये उचित समय है।
बेटे के साथ सना खान ने किया उमराह, सानिया मिर्जा भी आईं नजर
निर्देशक ने किया है साढ़े चार साल रिसर्च
किरण बेदी ने निर्देशक कुशाल चावला की साढ़े चार साल की रिसर्च को देखते हुए बायोपिक बनाने को लेकर मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने असाइनमेंट के लिए पांडिचेरी में थी, जब कुशाल और उनके पिता गौरव चावला ने उन्हें बताया कि वह उन पर पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इस पर किरण ने कहा कि अभी यह बहुत जल्दी होगा, क्योंकि वह अभी भी काम कर रही हैं, लेकिन कुशाल और गौरव ने पहले से ही बहुत सारा होमवर्क किया हुआ था, बिना यह जाने कि वो हां कहेंगी या नहीं।
Naseeruddin: बीजेपी को बहुमत न मिलने से खुश नसीरुद्दीन शाह, कहा- पीएम टोपी पहनेंगे तो अच्छा संदेश जाएगा
अगले साल रिलीज हो सकती है फिल्म
फिल्म को लेकर जब उनसे पूछा गया कि कौन सी अभिनेत्री उनका किरदार बेहतर निभा सकती है, तो उन्होंने कहा, ये कहना मुश्किल है, इसे निर्देशकों और निर्माताओं के लिए छोड़ देना सबसे अच्छा होगा। इस पर एक सर्वेक्षण भी करा सकते हैं। इससे हमारी पसंद भी बेहतर हो सकती है। किरण ने आगे कहा कि फिल्म अंतर्राष्ट्रीय महिला वर्ष की 50वीं वर्षगांठ अगले साल रिलीज हो सकती है। फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
'एनिमल' के निर्देशक संदीप की इस बात पर फिदा हैं अनुराग कश्यप