India’s Best Dancer 4: आकांक्षा के डांस की मुरीद हुईं करिश्मा कपूर, तारीफ में इन सितारों से कर डाली तुलना
अकीना उर्फ आकांक्षा मिश्रा मूल रूप से नवाबों के शहर लखनऊ से हैं। इस बार के एपिसोड में आकांक्षा कोरियोग्राफर सुभ्रनील पॉल के साथ क्लासिक फिल्म ‘अजनबी’ के ‘भीगी भीगी रातों में’ गाने पर दर्शकों के सामने प्रस्तुति देती नजर आएंगी।
विस्तार
डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का सीजन 4 काफी दिलचस्प हो चला है। सोनी एंटरटेनमेंट का यह शो आपके वीकएंड में इस बार फिल्मी तड़का डालने आ रहा है। इस बार के एपिसोड को देख दर्शक सिनेमा के पुराने दौर की यात्रा पर चले जाएंगे!दरअसल, इस बार प्रतिभागी हिंदी सिनेमा के अलग-अलग दौर के स्टाइल को अपनाते हुए ट्रिब्यूट देंगे। एक प्रतिभागी अकीना का डांस शो की जज करिश्मा कपूर को इतना पसंद आया कि उन्होंने बड़ा प्यारा कॉम्प्लीमेंट दिया है।
इस गाने पर किया अकीना ने परफॉर्म
अकीना उर्फ आकांक्षा मिश्रा मूल रूप से नवाबों के शहर लखनऊ से हैं। इस बार के एपिसोड में आकांक्षा कोरियोग्राफर सुभ्रनील पॉल के साथ क्लासिक फिल्म ‘अजनबी’ के ‘भीगी भीगी रातों में’ गाने पर दर्शकों के सामने प्रस्तुति देती नजर आएंगी। उनका डांस करिश्मा कपूर को इतना पसंद आया कि उन्हें राजेश खन्ना और जीनत अमान की याद आ गई।
Katrina Kaif: अभिनय ही नहीं बिजनेस में भी बेस्ट देती हैं कैटरीना, दोनों के बीच संतुलन बनाने को बताया मुश्किल
करिश्मा कपूर ने तारीफ में कहे ये शब्द
करिश्मा कपूर ने आकांक्षा की तारीफ करते हुए कहा, 'आप दोनों ने वाकई बहुत शानदार डांस किया! आपकी परफॉर्मेंस में जीनत जी और राजेश जी के स्टाइल और 70 के दशक की खूबसूरती की झलक है। यह बहुत ही प्यारा और सहज डांस रहा। कुल मिलाकर, यह परफॉर्मेंस पुरानी यादों को ताजा करने वाली थी और आपका डांस देखने में मुझे बड़ा मजा आया'। मालूम हो कि 'भीगी भीगी रातों में' गाना राजेश खन्ना और जीनत अमान पर फिल्माया गया है।
The Family Man 4: ‘द फैमिली मैन 3’ के बाद भी जारी रहेगा श्रीकांत का सफर, चौथे सीजन पर आया बड़ा अपडेट
अनुराग बसु भी करेंगे इस बार शिरकत
इंडियाज बेस्ट डांसर शो को करिश्मा कपूर के साथ टेरेंस लुईस और गीता कपूर जज कर रहे हैं। इस बार शो में फिल्म मेकर अनुराग बसु भी बतौर गेस्ट हिस्सा लेने आएंगे। अकीना का डांस देख अनुराग बसु ने कहा, 'जब आप लोग इस गाने पर परफॉर्म कर रहे थे तो ऑरिजनल गाने के विजुअल अपने आप आंखों के सामने आ रहे थे। राजेश खन्ना और जीनत अमान का कोलाज आंखों के सामने बनता गया'।