फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   In an emotional confession Shilpa Shirodkar Said it is right time for Bigg Boss 18 want more waork after it

Shilpa Shirodkar: 'बिग बॉस 18' के बाद और काम पाना चाहती हैं शिल्पा, कहा- इस शो का हिस्सा बनने का ये सही समय

Tue, 08 Oct 2024 10:39 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
In an emotional confession Shilpa Shirodkar Said it is right time for Bigg Boss 18 want more waork after it
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्रााम@shilpashirodkar73

'बिग बॉस' का नया सीजन एक बार फिर धूम-धाम के साथ शुरू हो चुका है। बिग बॉस 18 में इस बार कई नामी-गिरामी चेहरे हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रतियोगियों में से एक अनुभवी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी हैं। बिग बॉस का ये सीजन अपने प्रीमियर के बाद से ही काफी चर्चा बटोर रहा है। इस बीच शिल्पा ने घर में शामिल होने से पहले अपने संघर्षों को खुलकर साझा किया है। एक समय पर बेहद मशहूर रहीं अभिनेत्री, जो 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं, उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में उनके लिए काम पाना काफी मुश्किल था।

विज्ञापन


बिग बॉस  में हिस्सा लेने का ये सही समय- शिल्पा शिरोडकर 
अभिनेता ने काफी भावुक हो कर स्वीकार किया कि उनके लिए अभिनय में काम पाना काफी मुश्किल था। उन्होंने खुलासा किया कि बिग बॉस में प्रवेश करने से पहले, वह सक्रिय रूप से अभिनय के अवसरों की तलाश कर रही थीं। इस दौरान उन्हें कई बार अस्वीकृतियों का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम को दिए एक इंटरव्यू में, “ईमानदारी से कहूं, तो मैं बिग बॉस की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मेरी बेटी हमेशा मुझसे कहती थी कि मुझे भाग लेना चाहिए और अब जब वह 20 साल की हो गई है, तो मुझे लगा कि यह सही समय है।"
विज्ञापन

रश्मिका का नवरात्रि लुक छाया, हिना ने साड़ी में फैंस का जीता दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं एक्टर हूं और काम करना चाहती हूं- शिल्पा 
अभिनेत्री ने आगे कहा, मैं काम की तलाश कर रही थी और लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हर कोई मुझसे कहता रहा कि कोई काम नहीं है। मैं यह इसलिए कर रही हूं, क्योंकि मैं पेशे से एक अभिनेत्री हूं और यह मेरा काम है, इसलिए मेरे लिए इससे बेहतर मंच और क्या हो सकता है?” बिग बॉस में भाग लेने को लेकर शिल्पा ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि हां मैं बिग बॉस से पहले काम की तलाश में थी, लेकिन कोई भी आपका फोन नहीं उठाता और अगर उठाता भी है, तो वे कूटनीतिक तरीके से कहते हैं कि अभी इंडस्ट्री में कुछ नहीं हो रहा है। जब मौका मिलेगा तो वे वापस बुलाएंगे, हाल ही में मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। मैं एक एक्टर हूं, मैं काम करना चाहती हूं, मेरे लिए बिग बॉस भी काम है।
सिंघम अगेन के कायल हुए करण जौहर, ट्रेलर को बताया ब्लॉकबस्टर
बिग बॉस के बाद और काम मिले इसलिए शो कर रही हैं शिल्पा
अभिनेत्री ने आगे कहा कि लोग बिग बॉस को लअलग तरह से देखते हैं, लेकिन यह एक काम है और ऐसा कर के उनका लक्ष्य इसके बाद और अधिक काम पाना है। उन्होंने कहा कि वो यहां नकली या कूटनीतिक नहीं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि वो काम मांग रही थी, लेकिन लोग उनसे मिलने के लिए भी तैयार नहीं थे। बताते चलें कि शिल्पा की बहन नम्रता शिरोडकर साउथ के मशहूर अभिनेता महेश बाबू की पत्नी हैं। शिल्पा और नम्रता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 
'ब्रह्मास्त्र' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद, अयान मुखर्जी संग करण जौहर ने साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed