फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz Ali talks about Kashmir says Anybody who has come to shoot a film here has come back again

Imtiaz Ali: इम्तियाज को है कश्मीर से लगाव, निर्देशक बोले- जो एक बार यहां शूटिंग कर लेते हैं, वे हर बार यहीं..

Thu, 27 Jun 2024 07:39 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 27 Jun 2024 07:39 AM IST
सार


इम्तियाज अली इंसानी रिश्तों पर बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में की है। निर्देशक कहते हैं, 'जब भी मैं कश्मीर आता है हूं हर बार मुझे पहली बार आने की खुशी महसूस होती है। यह जगह इतनी प्यारी है कि इससे हर किसी को प्यार हो जाए।

विज्ञापन
Imtiaz Ali talks about Kashmir says Anybody who has come to shoot a film here has come back again
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली बॉलीवुड में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म अमर सिंह चमकीला आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था। वहीं पिछले दिनों इम्तियाज अली पर्यटन और फिल्म निर्माण के विकास पर दो दिवसीय कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंचे थे। आइए जानते हैं इस मौके पर उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन


कश्मीर आकर मिलती है खुशी 
इम्तियाज अली इंसानी रिश्तों पर बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में की है। निर्देशक कहते हैं, 'जब भी मैं कश्मीर आता है हूं हर बार मुझे पहली बार आने की खुशी महसूस होती है। यह जगह इतनी प्यारी है कि इससे हर किसी को प्यार हो जाए। कश्मीर सरकार का व्यवहार काफी सकारात्मक है। मैं इस कॉन्क्लेव में कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कही गई बातों से बहुत प्रेरित हुआ। फिल्म निर्माण और विकास के लिए सरकार के पास बहुत व्यावहारिक और सकारात्मक विचार हैं'। 
विज्ञापन


इश्क विश्क रिबाउंड की सभी उम्मीदें खत्म, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग के लोग लौट कर आते हैं 
 इम्तियाज अली अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जो इंसान एक बार यहां अपनी फिल्म की शूटिंग कर लेता है वह हर बार यहां कर लौट कर आता है। कश्मीर में पर्यटन को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बात को लेकर बहुत सारी चुनौतियाँ हैं, लेकिन यहाँ पर्यटन में जो वृद्धि हो रही है। मुझे इस बात की काफी खुशी है। किसी भी समय कश्मीर में रहना अच्छा ही लगता है'। 

RD Burman Birth Anniversary: पंचम दा ने जिंदगीभर संभालकर रखी थी लता मंगेशकर की दी गई चिट्ठी, छिपा था ये राज

कश्मीर का राजदूत 
इम्तियाज अली कहते हैं 'कश्मीर को कश्मीर यहां के लोग बनाते हैं। अगर आप हमें कश्मीर का राजदूत कहते हैं तो यह हमारा सौभाग्य है। यहाँ आकर जो प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है। मुझे इस कश्मीरियत से मोहब्बत है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed