{"_id":"6985d1e11321df485e0868a4","slug":"imppa-flags-writes-letter-to-cm-devendra-fadnavis-as-security-and-action-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी मामले में आया नया अपडेट, आईएमपीपीए ने सीएम को खत लिख कर की ये मांग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रोहित शेट्टी मामले में आया नया अपडेट, आईएमपीपीए ने सीएम को खत लिख कर की ये मांग
Fri, 06 Feb 2026 05:05 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Feb 2026 05:05 PM IST
सार
Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी मामले में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को खत लिखा है। इसमें उन्होंने कई मांगें की हैं।
विज्ञापन
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खत लिखा है। एसोसिएशन ने रोहित शेट्टी के घर के सामने हुई गोलीबारी मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने सीएम को लिखा खत
एसोसिएशन ने सीएम को लिखे खत में कहा है कि गोलीबारी की घटना बहुत गंभीर है। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है। खत में लिखा है कि रोहित शेट्टी सिनेमा जगत की सम्मानित हस्ती हैं। उन्होंने फिल्मों के जरिए न सिर्फ मनोरंजन किया है, बल्कि देश और समाज के लिए आगे आकर मदद की है। ऐसे में उनके घर के बाहर फायरिंग का मामला चिंताजनक है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@ itsrohitshetty
एसोसिएशन की गुजारिश
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें। एसोसिएशन की मांग है कि मामले की जल्द और पारदर्शी जांच हो। एसोसिएशन की यह भी मांग है कि रोहित शेट्टी, उनके परिवार और पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाए जाएं।

रिटायरमेंट के बाद इस फील्ड में काम करना चाहते हैं अरिजीत सिंह, म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने किया खुलासा
मामले में हुईं पांच गिरफ्तारियां
ख्याल रहे कि मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू में मौजूद घर के बाहर 31 जनवरी की रात को गोलीबारी हुई। हमलावरों ने कम से कम 5 राउंड फायर किए। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य शूटर अभी फरार है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव की जांच हो रही है।