IIFA: आईफा ने किया तकनीकी पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट का एलान, अकेले 'जवान' ने झटके तीन पुरस्कार
आईफा अवॉर्ड्स की तरफ से तकनीकी पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की गई है। इसमें जवान, एनिमल, पठान, 12वीं फेल और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों ने जगह बनाई है। किसे कितने पुरस्कार मिले, चलिए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म में कलाकारों का अभिनय परदे पर नजर आता है। निर्देशक का काम भी दिखाई देता है। मगर, एक फिल्म को बनाने के पीछे निर्माता-निर्देशक व कलाकारों के अलावा और भी तमाम लोगों की मेहनत लगी होती है। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग होते हैं, जो परदे के पीछे काम करते हैं लेकिन फिल्म को शानदार बनाने में इनका बड़ा हाथ होता है। इनमें सिनेमैटोग्राफी से लेकर साउंड मिक्सिंग और स्पेशल इफेक्ट्स और स्क्रीनप्ले तक कई काम शामिल होते हैं। फिल्मों को शानदार बनाने वाले ऐसे ही तकनीशियनों को आईफा अवॉर्ड्स में सम्मानित किया जाएगा। आईफा ने साल 2024 के लिए तकनीकी पुरस्कार विजेताओं की सूची का एलान कर दिया है। आइए देखते हैं...
Sanjjanaa Galrani: सीएम सिद्धारमैया से मिलीं संजना, कन्नड़ सिनेमा में एसोसिएशन की मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा
जवान की झोली में तीन पुरस्कार
शाहरुख खान की बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म 'जवान' ने तीन तकनीकी पुरस्कार झटके हैं। फिल्म ने सिनेमैटोग्राफी, साउंड मिक्सिंग और स्पेशल इफैक्ट्स (विजुअल) श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए हैं। इसके बाद रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को दो पुरस्कार मिले हैं। पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों में 12वीं फेल, पठान और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी शामिल हैं।
Kareena Kapoor: करीना एक्शन-थ्रिलर फिल्मों से मचाएंगी धमाल, 'द बकिंघम मर्डर्स' के बाद 'सिंघम अगेन' होगी रिलीज
तीन दिन चलेगा जश्न
आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन शुक्रवार 27 सितंबर 2024 से आईफा उत्सव के साथ होगा। चार साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज के साथ भव्य आयोजन होगा। शनिवार 28 सितंबर को आईफा अवॉर्ड्स के साथ जश्न जारी रहेगा। इसके बाद रविवार 29 सितंबर को समापन होगा। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह आबू धाबी में होगा।
G.O.A.T: विजय की 'गोट' को लेकर आई नई जानकारी, जानें कब और किस ओटीटी पर देख सकेंगे फिल्म?
IIFA 2024 तकनीकी श्रेणी के विजेताओं की लिस्ट इस तरह है:
सिनेमैटोग्राफी: जी के विष्णु, फिल्म- 'जवान'
स्क्रीनप्ले: विधु विनोद चोपड़ा, जसकुंवर कोहली, अनुराग पाठक, आयुष सक्सेना, विकास दिव्यकीर्ति, फिल्म -'12वीं फेल'
डायलॉग: इशिता मोइत्रा, फिल्म- 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी'
एडिटिंग: संदीप रेड्डी वांगा, फिल्म-'एनिमल'
कोरियोग्राफी: बॉस्को-सीजर, फिल्म- 'पठान'
साउंड डिडाइन: सचिन सुधाकरन, हरिहरन एम, फिल्म- 'एनिमल'
साउंड मिक्सिंग: संपत अलवर, क्रिस जैकबसन, रॉब मार्शल, मार्टी हम्फ्रे, फिल्म- 'जवान'
बैकग्राउंड स्कोर: हर्षवर्धन रामेश्वर, फिल्म – 'एनिमल'
स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल)- रेडचिलीज वीएफएक्स, फिल्म- 'जवान'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.