फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IFFI 2023 Anurag Thakur announces new award category for web series read here in detail

IFFI 2023: वेब सीरीज क्रिएटर्स को अनुराग ठाकुर ने दी बड़ी सौगात, IFFI के लिए की नई कैटेगरी की घोषणा

Wed, 19 Jul 2023 12:47 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 19 Jul 2023 12:47 PM IST
सार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को वेब सीरीज क्रिएटर्स के लिए बड़ी सौगात दी है। अनुराग ठाकुर ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में एक नई श्रेणी 'सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज' अवॉर्ड की घोषणा की है। 

विज्ञापन
IFFI 2023 Anurag Thakur announces new award category for web series read here in detail
अनुराग ठाकुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्री - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को वेब सीरीज क्रिएटर्स के लिए बड़ी सौगात दी है। अनुराग ठाकुर ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में एक नई श्रेणी 'सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज' अवॉर्ड की घोषणा की है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है। 

विज्ञापन


पोस्ट साझा कर दी जानकारी 
पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, “एक असाधारण वेब सीरीज को उसकी कलात्मक योग्यता, कहानी कहने की उत्कृष्टता, तकनीकि कौशल और समग्र प्रभाव के लिए दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार @IFFIGoa की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। भारत असाधारण प्रतिभा से भरा है। मैं आपको एक उभरते और महत्वाकांक्षी नए भारत की कहानी बताने के लिए प्रोत्साहित करता हूं , जो अरबों सपनों और अरबों अनकही कहानियों के साथ दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।'' 
विज्ञापन



अनुराग ठाकुर ने कही यह बात 
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार "ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक मूल वेब सीरीज को दिया जाएगा, जो मूल रूप से भारतीय भाषा में शूट और उपलब्ध है।"
इस अवॉर्ड का उद्देश्य भारत के ओटीटी क्षेत्र में निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित करना और बनाना है, जिससे ओटीटी इंडस्ट्री के विकास और नवाचार को बढ़ावा देना है। इस साल से शुरू होने वाले 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में यह पुरस्कार हर साल प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kajol: 'तुम्हें तुम्हारी जैसी बेटी मिले...,' जानें काजोल के ऐसा कहने पर कैसा था नीसा देवगन का रिएक्शन 

Aamir Ali: 'द ट्रायल' में इंटीमेट सीन देते हुए क्यों झिझक रहे थे आमिर अली, एक्टर ने किया वजह का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed