Nani: ‘मैं पाकिस्तान को जीत के एहसास का कोई मौका नहीं देना चाहता’, 'हिट 3' की सक्सेज पार्टी पर बोले नानी
Hit 3 Success Party: एक ओर जहां भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण कई समारोह रद्द किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नानी ने ‘हिट 3’ की सक्सेज पार्टी की है। इस दौरान नानी ने कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चा का विषय बन गया है। जानिए एक्टर ने क्या बोला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के चलते अब देश में कई आयोजनों को भी स्थगित किया जा रहा है। जिसमें आईपीएल प्रमुख है। इसके अलावा कई फिल्मों की भी रिलीज और उनके कार्यक्रम टाले जा रहे हैं। इस बीच तेलुगु अभिनेता नानी की ‘हिट 3’ की सक्सेज पार्टी हैदराबाद में आयोजित की गई। जिसकी आलोचना भी की गई। अब एक्टर नानी ने ऐसे वक्त में इवेंट करने के पीछे की वजह बताई। साथ ही पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया है।
नानी बोले- जानबूझकर नहीं कैंसिल किया इवेंट
‘हिट 3’ की सक्सेज पार्टी की हो रही आलोचनाओं के बीच अभिनेता नानी का कार्यक्रम में नानी ने अपने इवेंट करने और पाकिस्तान को संदेश देने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान एक्टर ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर समारोह को रद्द नहीं करने का फैसला किया। इस समारोह में बोलते हुए नानी ने कहा, “मैं पाकिस्तान को जीत का अहसास करने का कोई कारण नहीं देना चाहता था। यह कार्यक्रम आयोजित करना एक संदेश भेजने का तरीका था कि बढ़ते तनाव के बावजूद, वो भारत में किसी फिल्म समारोह को बाधित नहीं कर सकते।”
यह खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: पीवीआर आइनॉक्स ने मैडॉक फिल्म्स पर ठोंका 60 करोड़ का दावा, भूल चूक माफ का किस्सा हुआ कानूनी
नानी का पाकिस्तान को संदेश
नानी के इस बयान को सुनकर साफ है कि एक्टर ने ये फैसला पाकिस्तान को संदेश भेजने के इरादे से लिया था। लेकिन कुछ यूजर्स नानी के इस सक्सेज पार्टी करने के फैसले से नाखुश हो गए और उन्होंने नानी की आलोचना करना शुरू कर दिया। हालांकि, इस दौरान एक वर्ग नानी का समर्थन करता भी दिखा।
यह खबर भी पढ़ें: Nani: ‘हिट 3’ की सफलता के बीच, नानी का फैंस को तोहफा; अपनी अगली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई ‘हिट 3’
1 मई को रिलीज हुई नानी की ‘हिट 3’ अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म अब तक 65.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं।