फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Chuk Maaf Release Cancel Pvr Inox Files a Claim of 60 Crore Rupees Against Maddock Films Rajkumar Rao

Bhool Chuk Maaf: पीवीआर आइनॉक्स ने मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ का दावा ठोंका, कानूनी हुआ ‘भूल चूक माफ’ का मामला

Sat, 10 May 2025 01:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 10 May 2025 01:25 PM IST
सार

Rajkumar Rao Movie Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ की रिलीज को एक दिन पहले सिनेमाघरों में टालना और ओटीटी पर लाना अब फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म को महंगा पड़ सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf Release Cancel Pvr Inox Files a Claim of 60 Crore Rupees Against Maddock Films Rajkumar Rao
भूल चूक माफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'भूल चूक माफ' की थियेटर रिलीज रोक देने पर पीवीआर आइनॉक्स ने इसे बनाने वाली दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स पर 60 करोड़ रुपये का दावा ठोंक दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग लगी ही नहीं। मैडॉक का कहना रहा है कि देश के हालात नई रिलीज के लिए ठीक नहीं हैं। वहीं पीवीआर आइनॉक्स का कहना है कि फिल्म की रिलीज के सारे इंतजाम हो जाने के बाद फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने के लिए उपलब्ध कराने के वादे से मैडॉक के मुकर जाने से उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को इसे बनाने वालों ने 8 मई को एकाएक सिनेमाघरों में रिलीज करने से मना कर दिया। हलचल यही रही कि फिल्म निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स को इसके लिए ओटीटी कंपनी अमेजन प्राइम से बहुत ‘मोटी डील’ ऑफर हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना ये भी रहा कि चूंकि इस फिल्म में अमेजन प्राइम की फिल्म निर्माण कंपनी एमजीएम स्टूडियोज का ही पैसा लगा है लिहाजा उसी ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाय ओटीटी पर दिखाना बेहतर समझा। 

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Release Cancel Pvr Inox Files a Claim of 60 Crore Rupees Against Maddock Films Rajkumar Rao
भूल चूक माफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘भूल चूक माफ’ की रिलीज के एक दिन पहले तक फिल्म को लेकर न तो दर्शकों में और न ही ट्रेड में किसी तरह का कोई माहौल दिख रहा था। इसके बावजूद की फिल्म की लीड कास्ट राजकुमार राव और वामिका गब्बी तकरीबन आधा देश इसका प्रचार करने के लिए घूम आए। लगातार दो ब्लॉक बस्टर फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘छावा’ रिलीज कर चुकी निर्माता दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के लिए बनाई और इसे सिनेमाघरों मे रिलीज करने का फैसला रिलीज के ठीक एक दिन पहले कैंसिल कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir khan: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर पोस्टपोन, जानिए किस कारण लिया गया यह फैसला?

Bhool Chuk Maaf Release Cancel Pvr Inox Files a Claim of 60 Crore Rupees Against Maddock Films Rajkumar Rao
भूल चूक माफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि भारतीय सिनेमाघरों में किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले निर्माताओं को एक निश्चित रकम सिनेमाघर मालिकों व मल्टीप्लेक्स चेन मालिकों को देनी होती है, इसके बाद ही कोई भी फिल्म सिनेमाघरों मे दिखाई जा सकती है। इसके बाद फिल्म की टिकटों की बिक्री के बंटवारे के प्रतिशत को लेकर भी निर्माताओं और वितरकों में जंग चलती रहती है। हालांकि, फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में न रिलीज करने के पीछे वजह देश में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बने हालात को बताया जा रहा है, लेकिन सच यही है कि बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता राजकुमार राव की वैल्यू इतनी भी नहीं बची है कि वह अपने बूते किसी फिल्म की अच्छी ओपनिंग भी दिला सकें।

यह खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: 'द रॉयल्स' में दिखा नोरा फतेही का हॉट अवतार, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

फिल्म निर्माताओं द्वारा गुरुवार दोपहर जारी एक बयान में कहा गया, “हाल की घटनाओं और देश भर में सुरक्षा इंतजामों के बढ़े पैमानो को देखते हुए मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को 16 मई को सीधे प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि हम लोग इस फिल्म का उत्सव सबके साथ सिनेमाघरों में मनाने को उत्सुक थे, लेकिन देश पहले है, जय हिंद।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed