फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma Qureshi Starrer Bayaan Have World Premiere At TIFF 2025 Only Indian Film In The Discovery Section

Huma Qureshi: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी हुमा की ‘बयान’, डिस्कवरी सेक्शन में अकेली भारतीय फिल्म

Thu, 24 Jul 2025 11:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

Bayaan World Premiere At TIFF: हुमा कुरैशी की नई फिल्म ‘बयान’ के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मशहूर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।

विज्ञापन
Huma Qureshi Starrer Bayaan Have World Premiere At TIFF 2025 Only Indian Film In The Discovery Section
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बयान’ अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। अब हुमा कुरैशी की फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा। ‘बयान’ को डिस्कवरी सेक्शन में चुना गया है। इस कैटेगरी में चुनी गई हुमा कुरैशी की ‘बयान’ इकलौती भारतीय फिल्म है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘बयान’ का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर के महीने में होगा।

विज्ञापन

विकास रंजन मिश्रा ने किया है निर्देशन
हुमा कुरैशी स्टारर ‘बयान’ एक पुलिस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विकास रंजन मिश्रा ने किया है, जो इससे पहले ‘चौरंगा’ लिए जाने जाते हैं। हुमा कुरैशी इस फिल्म में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Platoon One Films (@platoononefilms)

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर
हुमा कुरैशी के अलावा फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह, सचिन खेडेकर, परितोष, अविजीत दत्त, विभोर मयंक, संपा मंडल, स्वाति दास, अदिति कंचन सिंह और पेरी छाबड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर निर्देशक विकास रंजन मिश्रा का कहना है कि ‘बयान’ एक समकालीन भारत की खूबसूरत झलक दिखाती है। जहां सत्ता और जेंडर जटिल और अक्सर अदृश्य तरीकों से एक-दूसरे से टकराते हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः Bayaan: बिकास मिश्रा की फिल्म को मिला हुमा कुरैशी का साथ, इसी महीने राजस्थान में शुरू होने जा रही शूटिंग

लंबे वक्त से ऐसे किरदार की तलाश में थीं हुमा
फिल्म को लेकर हुमा कुरैशी का कहना है कि ‘बयान’ पावर, आस्था और सिस्टम की मिलीभगत के बीच फंसी एक महिला की मजबूत कहानी है। जिसे उस व्यवस्था का सामना करना होगा जो उसे चुप कराने के लिए बनाई गई है। अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि ‘बयान’ ने मुझे उस तरह का किरदार निभाने का मौका दिया, जो मैं लंबे वक्त से करना चाह रही थी। न्याय व्यवस्था के भीतर एक ऐसी महिला जो खुद से कहीं बड़ी ताकतों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed