फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma Qureshi shares her stylish and stunning photos with shayri Rumored boyfriend Rachit Singh Reacts

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने शायराना अंदाज में लिखा हाल-ए-दिल! रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन

Fri, 17 Apr 2026 12:48 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 17 Apr 2026 12:48 PM IST
सार

Huma Qureshi Stunning Look: अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ दिलकश फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने शायरी लिखी है। एक्ट्रेस के इस शायराना अंदाज और स्टाइलिश फोटोज पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Huma Qureshi shares her stylish and stunning photos with shayri Rumored boyfriend Rachit Singh Reacts
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अपने निजी जिंदगी और काम से जुड़ी जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर फैंस से शेयर करती हैं। साथ ही, अक्सर दिलकश फोटोज से भी सुर्खियां बटोरती हैं। अपने हालिया पोस्ट में हुमा ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इस पर उनकी शायरी भी गजब है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के रिएक्शन ने नेटिजंस का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन

Huma Qureshi shares her stylish and stunning photos with shayri Rumored boyfriend Rachit Singh Reacts
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

हुमा का शायराना अंदाज
हुमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। गोल्डन व्हाइट सूट में वे सिर पर पल्लू रखकर पोज देती दिखी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज भी साझा किए हैं। इसके साथ शायरी लिखी है-

कौन जीतेगा उनसे बातों में
जिनकी आंखें कलाम करती हैं


आगे लिखा है, 'जिनकी आखें बोलती हैं, उनसे बहस कैसे जीत सकती हूं'। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)


विज्ञापन
विज्ञापन

Huma Qureshi shares her stylish and stunning photos with shayri Rumored boyfriend Rachit Singh Reacts
हुमा कुरैशी-रचित सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने क्या लिखा?
हुमा कुरैशी के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। कुब्रा सैत ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। फैंस भी हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के रिएक्शन ने खींचा है। उन्होंने हुमा के पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। 


विज्ञापन

कौन हैं रचित सिंह?
हुमा के कथित बॉयफ्रेंड रचित एक्टिंग कोच हैं। वे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारों को ट्रेनिंग देने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज से अभिनय की शुरुआत की थी। हुमा और रचित, दोनों लंबे वक्त से दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुमा की फिल्म 'बयान' की स्क्रीनिंग के दौरान भी रचित मौजूद रहे थे। इसके अलावा हुमा कुरैशी की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल इकबाल की शादी में भी रचित शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed