{"_id":"5766761a4f1c1bef5d11c0eb","slug":"hrithik-roshan-s-ex-wife-sussanne-booked-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":" रितिक रोशन की पूर्व पत्नी पर 1.87 करोड़ की ठगी का आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रितिक रोशन की पूर्व पत्नी पर 1.87 करोड़ की ठगी का आरोप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 19 Jun 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
रितिक की पूर्व पत्नी सुजैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा पुलिस ने रितिक रोशन की पूर्व पत्नी और इंटीरियर डिजायनर सुजैन खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धार 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सुजैन के खिलाफ एक रियल एस्टेट फर्म ने शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक खुद को आर्किटेक्ट बताकर सुजैन ने एमजी प्रोपर्टीज से एक प्रोजेक्ट लिया था। जिसके लिए कंपनी ने साल 2013 में सुजैन को 1 करोड़ 87 लाख भी दिए थे। लेकिन सुजैन ने कंपनी से लिए प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कंपनी ने सुजैन से काउंसिल और आर्किटेक्ट में उनके पंजीकरण का नंबर जानना चाहा, जिसे बताने में सुजैन नाकाम रहीं।
कंपनी ने जब काउंसिल ऑफ आर्किटेक्ट में सुजैन का पंजीकरण जानने की कोशिश की तो पता चला कि सुजैन ने कोई पंजीकरण कराया ही नहीं था।
गोवा पुलिस की पुलिस सब-इंस्पेक्टर रश्मी भाईदकर ने सुजैन के खिलाफ मामला दर्ज किया।